फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: 'दुश्मनी' भूल रश्मि ने की सिद्धार्थ की तारीफ, बोलीं- 'तुम बहुत अच्छे आदमी हो'

Fri, 10 Jan 2020 12:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 10 Jan 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai and sidharth shukla takes each other
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में घरवालों के बीच लड़ाई झगड़ा नहीं मजेदार टास्क देखने को मिलेगा। घर के सदस्य अपनी कॉमेडी स्किल से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देंगे। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आएंगे।

bigg boss 13 rashami desai and sidharth shukla takes each other
bigg boss 13 - फोटो : voot

गुरुवार प्रसारित एपिसोड में हर्ष लिम्बाचिया और पारितोष त्रिपाठी पहुंचे। सबसे पहले हर्ष एक-एककर घरवालों के साथ बैठते हैं और उनके साथ मिलकर कॉमेडी की पंच लाइनें तैयार करते हैं। अगले राउंड में पारितोष उन कंटेस्टेंट को स्टेज पर परफॉर्म करने से पहले कुछ टिप्स देते हैं। इस दौरान सबसे पहले स्टेज पर सिद्धार्थ शुक्ला को स्टेज पर बुलाया जाता है। अब ये आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सिद्धार्थ सहित दूसरे घरवाले किस तरह दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहेंगे।

bigg boss 13 rashami desai and sidharth shukla takes each other
bigg boss 13 - फोटो : voot

सामने आए एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ स्टेज पर पहुंचकर सबसे पहले विशाल का मजाक उड़ाते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं, 'पराठे के साथ अचार खाते हैं लेकिन विशाल तू चप्पल खा रहा है।' यह सुनते ही विशाल सहित सभी घरवाले जोर-जोर से हंसने लगते हैं। सिद्धार्थ ने ये बात इसलिए कही क्योंकि बीते हफ्ते मधुरिमा ने चप्पल से विशाल को मारा था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

FOLLOW ME Biggboss13 ki sari updates pane ke liye follow Karna mat bhulna Follow this page 👉Like 👉Comment 👉Share ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ Exclusively on . @biggbossloverskhabri Stay tuned  for more updates #biggboss #bb13 #BiggBoss13  #devoleenabhattacharjee #SidharthShukla #MahiraSharma #ParasChhabra #ShehnaazGill  #AartiSingh #RashmiDesai #AsimRiaz

A post shared by BIGBOSS LOVER & KHABRI 👁 (@biggbossloverskhabri) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai and sidharth shukla takes each other
Rashami Desai - फोटो : twitter

सिद्धार्थ आगे रश्मि को लेकर कहते हैं, 'रश्मि को पीठ पीछे बात करने की बहुत आदत है। जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाती हैं तो वो उसके पीठ पीछे बैठती हैं।' रश्मि की बारी आने पर वो भी पीछे नहीं रहती हैं। रश्मि कहती हैं, 'सिद्धार्थ आप बहुत अच्छे आदमी हैं', थोड़ी देर रुककर रश्मि आगे बोलती हैं, 'ये जोक खत्म।' 

विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai and sidharth shukla takes each other
bigg boss - फोटो : social mediA

रश्मि शहनाज को एक डिब्बा पकड़ाकर कहती हैं कि 'ये खाना है बहुत सारा अटेंशन है।' रश्मि की बातें सुन सिद्धार्थ कहते हैं कि 'शहनाज को खाने की जरूरत नहीं है उसे वैसे भी बहुत मिलती है।' आगे शहनाज कहती हैं कि 'स्टेज पर तुम खड़ी हो लेकिन बात मेरी हो रही है।' दोनों की बातें सुन सिद्धार्थ कहते हैं कि 'रश्मि देसाई कोई तो काम अकेले कर लो।' बहरहाल इस एपिसोड में और भी मजा आएगा जब घर के दूसरे सदस्य भी कुछ इसी तरह कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।

Bigg Boss 13: घरवालों के सामने सिद्धार्थ ने शेफाली को किया Kiss, देखकर शहनाज ने उठाया ये कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed