फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ की तारीफ करते दिखे उदित नारायण, सुर्खियों में आदित्य नारायण संग शादी की खबरें

Sat, 11 Jan 2020 01:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 11 Jan 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar Praised by aditya father Udit Narayan for Her Social Work on The sets of Indian Idol 11
नेहा कक्कड़, उदित नारायण - फोटो : Social Media

टेलीविजन जगत का सबसे पसंद किया जाने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो के सुर्खियां बटोरने की वजह हैं शो की जज नेहा कक्कड़। बीते दिनों जहां नेहा, आदित्य नारायण के साथ शादी की बात को लेकर चर्चा में आईं। तो वहीं इस बार उदित नारायण नेहा के बारे में ऐसा कुछ बोल गए जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर तो उदित नारायण को नेहा कक्कड़ का ससुर भी कहा जाने लगा है।

Neha Kakkar Praised by aditya father Udit Narayan for Her Social Work on The sets of Indian Idol 11
नेहा कक्कड़, उदित नारायण - फोटो : Social Media

इंडियन आइडल में इस वीकेंड अल्का याग्निक और उदित नारायण बतौर जज शामिल होने वाले हैं। इस दौरान उदित नेहा के साथ काफी मस्ती करते नजर आने वाले हैं। जहां एक तरफ उदित, आदित्य का नाम लेकर नेहा की टांग खिंचाई करेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ उदित भी नेहा की तारीफों के पुल भी बांधेंगे।

Neha Kakkar Praised by aditya father Udit Narayan for Her Social Work on The sets of Indian Idol 11
Udit Narayan - फोटो : social media

शो के दौरान उदित नारायण नेहा कक्कड़ की तारीफ करते हुए कहते हैं, कि उन्हें नेहा के सामाजिक कार्यों के बारे में सुनकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी वो नेहा को किसी असहाय इंसान की मदद करते हुए देखते हैं तो उन्हें लगता है कि ऐसा सभी को करना चाहिए। उदित ने बताया कि उन्होंने इंडियन आइडल के इस सीजन में देखा है कि नेहा ने बहुत सारे लोगों की आर्थिक रूप से मदद की है, जिससे पता चलता है कि नेहा का दिल कितना बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar Praised by aditya father Udit Narayan for Her Social Work on The sets of Indian Idol 11
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

वहीं इसके जवाब में नेहा कहती हैं कि, 'यह उदित जी का बड़प्पन है कि उन्होंने मेरे इन कार्यों की तारीफ की है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि यदि मैं किसी भी जरिए से किसी इंसान की मदद करती हूं तो इससे ना सिर्फ उस इंसान को खुशी मिलेगी बल्कि मुझे भी संतुष्टि होगी। मैं हमेशा यह कोशिश करती हूं कि मैं जरूरतमंदों की मदद करूं चाहे वो दिवस कुमार हों या इस बार सनी या रोशन साहब हों।'

विज्ञापन
Neha Kakkar Praised by aditya father Udit Narayan for Her Social Work on The sets of Indian Idol 11
neha kakkar - फोटो : social media

गौरतलब है कि बीते दिनों खबरें आई थीं कि नेहा कक्कड़ आदित्य नारायण से शादी करने वाली हैं। दरअसल इसी एपिसोड़ में उदित नारायण नेहा को अपनी बहू बनाने की बात कहने वाले हैं। सिर्फ उदित ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी दीपा नारायण भी यहा बात करने इंडियन आइडल के सेट पर पहुंची हैं। इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि नेहा के माता पिता भी इस रिश्ते के लिए हां कहने वाले हैं। बता दें कि ये सब केवल मजाक में होने वाला है। दोनों परिवार नेहा और आदित्य की चुटकी लेने वाले हैं। शो में आदित्य नेहा के साथ अक्सर ही फ्लर्ट करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed