फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल की बेटी की सिंगल मदर हैं साक्षी, राम कपूर के साथ किसिंग सीन पर हुआ था विवाद

Sat, 11 Jan 2020 12:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
sakshi tanwar birthday special story know about her unknown facts
ram kapoor, sakshi tanwar - फोटो : social media

टीवी सीरियल 'कहानी घर-घर की' से हिट होने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर को दर्शक आज भी पसंद करते हैं । उन्होंने छोटे पर्दे पर एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं । साक्षी 12 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं । आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं । राजस्थान में जन्मीं साक्षी के पिता राजेश सिंह तंवर एक सीबीआई ऑफिसर थे । 

sakshi tanwar birthday special story know about her unknown facts
sakshi tanwar

47 साल की होने जा रहीं साक्षी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं । साक्षी ने दूरदर्शन के एक प्रोग्राम 'अलबेला सुर मेला' से 1988 में अपने करियर की शुरुअात की थी । इसके बाद वो साल 2011 में एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर-घर की' में नजर आईं । इसके अलावा उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में भी काम किया । 

sakshi tanwar birthday special story know about her unknown facts
sakshi tanwar

साक्षी ने आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' भी की थी । साक्षी की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी । इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म 'मोहल्ला असी' में भी काम किया था । साक्षी अब टीवी पर कम नजर आती हैं । साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी एक बेटी है । साक्षी ने 45 की उम्र में 9 महीने की बेटी को गोद लिया था । उनकी बेटी का नाम दित्या है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
sakshi tanwar birthday special story know about her unknown facts
sakshi tanwar

साक्षी ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मां बनने के बाद मेरी जिंदगी बदल है । हर मां-बाप इस अनुभव से गुजरते हैं । मुझे लगता है कि मैं कुछ अलग नहीं हूं । मैं भी एक आम पैरेंट की तरह हूं। जब हम अपनी निजी जिंदगी में एक कदम ऊपर बढ़ जाते हैं तो ये एक बहुत खूबसूरत पल होता है।' 

विज्ञापन
sakshi tanwar birthday special story know about her unknown facts
sakshi tanwar

'इस खूबसूरत फीलिंग के बारे में मैं और क्या कहूं । मेरे परिवार के आशीर्वाद और सपोर्ट की वजह से मैंने बेटी को गोद लिया है । ये मेरे लिए बहुत अच्छा पल है । मैंने और मेरे परिवार ने मिलकर दित्या का स्वागत किया ।' साक्षी उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने एक्टर 'राम कपूर' के साथ एक लंबा किस सीन दिया था । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed