फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की कैसे तय हुई शादी, जानें अब तक कौन-कौन सी रस्में हुईं !

Wed, 29 Jan 2020 03:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
neha kakkar and aditya narayan wedding rituals starts
neha kakkar - फोटो : social media

नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं । खबरों की मानें तो उनकी शादी आदित्य नारायण के साथ होने जा रही है । ये सब कुछ इंडियन आइडल 11 के सेट से शुरू हुआ था । सेट पर आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ के पैरेंट्स पहुंचे थे । यहां उदित नारायण ने नेहा को अपनी बहू बनाने की इच्छा जाहिर की थी । वहीं नेहा के पैरेंट्स भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए । आइए जानते हैं नेहा और आदित्य की शादी की कौन-कौन सी रस्में हो चुकी हैं ।

neha kakkar and aditya narayan wedding rituals starts
neha kakkar - फोटो : social media

सेट पर सबसे पहले आदित्य के परिवार की ओर से नेहा को शगुन दिया गया । इस दौरान दोनों की शादी की डेट भी पक्की हो गई । सबने मिलकर तय किया कि 14 फरवरी को शादी होगी । इसके बाद विशाल ददलानी ने 1 फरवरी को मेहंदी की डेट भी फिक्स कर दी । इस पर नेहा ने कहा था, 'अरे, लगवा लेंगे यार मेहंदी ।'

neha kakkar and aditya narayan wedding rituals starts
neha kakkar - फोटो : social media

सेट पर शादी के कार्ड की तस्वीर भी सामने आ गई थी । जिस दिन ये सब हुआ था उस दिन अल्का याग्निक सेट पर आई थीं और शादी तय होने की खुशी में गाना भी गाया था । हाल ही में एक और खबर सामने आई । कुमार सानू को बॉलीवुड में 30 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें इंडियन आइडल 11 में इनवाइट किया गया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
neha kakkar and aditya narayan wedding rituals starts
neha kakkar - फोटो : social media
यहां कुमार सानू ने नेहा कक्कड़ को एक स्पेशल तोहफा दिया । कुमार सानू ने आदित्य नारायण की तरफ से नेहा को लाल चुनरी गिफ्ट की । शादी का शगुन मानकर नेहा ने इसे स्वीकार किया । यह एपिसोड आने वाले वीकेंड पर दिखाया जाएगा । चुनरी देने के बाद कुमार सानू ने फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का गाना 'ओढ़ ली चुनरिया' गाया । 

 

विज्ञापन
neha kakkar and aditya narayan wedding rituals starts
neha kakkar - फोटो : social media

सभी कंटेस्टेंट ने भी कुमार सानू का साथ दिया । नेहा और आदित्य की शादी के बारे में उदित नारायण का बयान भी आया था । उन्होंने कहा था, 'दोनों बच्चों की पहले ही साथ में जोड़ी बनाई जा चुकी है । टीवी पर भी लगातार खबरें आ रही हैं । मुझे भी नेहा बहुत पसंद है । मुझे भी अच्छा लगेगा अगर घर में कोई फीमेल सिंगर आ जाएगी ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed