टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान अक्सर ऐसे हादसे हो जाते हैं जिससे सितारों की जान पर बन आती है। ऐसा ही कुछ धारावाहिक 'विद्या' के सेट पर हुआ। सीरियल का मुख्य अभिनेता एक सीन को अस्पताल में शूट कर रहा था। इसी बीच अभिनेता के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया।
2 of 5
Namish Taneja
- फोटो : instagram
इस अभिनेता का नाम नमिश तनेजा (Namish Taneja) है। नमिश को अस्पताल में शूट करते वक्त इलेक्ट्रिक शॉक लग गया था। हालांकि नमिश को अब अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अभिनेता ने कहा- 'यह सब वसई में शूटिंग के दौरान हुआ। तुरंत मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मैं करीब दस घंटे तक भर्ती रहा। इसके बाद मुझे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैं अभी तक सदमे में हूं क्योंकि इस हादसे में मेरी जान भी जा सकती थी।'
3 of 5
Namish Taneja
- फोटो : instagarm
इस मामले को लेकर वसई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी गई है। नमिश ने आगे कहा- 'अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन किया। मेरे पास टेक्निशियनों के जरिए लापरवाही बरतने का हवाला देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। मैंने उन्हें बताया है कि मेरी प्राथमिकता पहले ठीक होने की है। मैं कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहता।'
4 of 5
Namish Taneja
- फोटो : instagram
नमिश तनेजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में 'एक नई पहचान' सीरियल से की थी। इसके बाद कई और सीरियल्स में नजर आए। इन सीरियल्स में 'प्यार तूने क्या किया', 'स्वरागिनी-जुड़ें रिश्तों के सुर', 'इक्यावन', 'मैं माइके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो' शामिल हैं।
5 of 5
Vidya Serial
- फोटो : twitter
'विद्या' सीरियल में नमिश तनेजा के अलावा मीरा देवस्थले ,वकार शेख भी हैं। इस सीरियल की कहानी अंग्रेजी की टीचर की है जो स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती हैं लेकिन उसे खुद अंग्रेजी ठीक से नहीं आती। यह सीरियल हाल ही में ऑन एयर हुआ है।
यह भी पढ़ें- BB13: जेल की सजा के लिए सिद्धार्थ ने चुना ऐसा नाम पूरा घर हो जाएगा खफा, आरती भी सुनाएंगी खरी-खोटी