फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नागिन' फेम आशका गोराडिया ने एक्टिंग को कहा अलविदा, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे फैंस

Tue, 27 Apr 2021 04:08 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 27 Apr 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Naagin actress Aashka Goradia quits acting she announced the reason behind
आशका गोराडिया - फोटो : Insatagram- @aashkagoradia

'नागिन' फेम टीवी की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया पिछले कुछ दिनों से पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपने फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दे दी हैं। आशका गोराडिया ने एक्टिंग को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। आशका के फैंस अब उन्हें पर्दे पर नहीं देख पाएंगे।

Naagin actress Aashka Goradia quits acting she announced the reason behind
आशका गोराडिया - फोटो : Insatagram- @aashkagoradia

टीवी के कई प्रमुख सीरियल्स में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं आशका गोराडिया अभिनय से रिटायरमेंट लेने का फैसला ले चुकी हैं। आशका ने कुसुम, नच बलिए और डायन जैसे कार्यक्रमों में काम किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि अब वह अपने करियर के लिए कुछ और प्लान कर रही हैं और अब वह बिजनेस पर ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि बिजनेस हमेशा से उनके खून में रहा है। एक्टिंग उनके जीवन में इत्तेफाक से आई थी। बता दें कि अभिनेत्री कॉस्मेटिक के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं और काफी साल से ये जारी है।

Naagin actress Aashka Goradia quits acting she announced the reason behind
आशका गोराडिया - फोटो : Insatagram- @aashkagoradia

अभिनेत्री ने आगे बताया कि 'एक्टिंग ने मुझे मेकअप से मिलवाया और उसकी वजह से मुझे वो रास्ता मिला, जिस पर मैं चलना चाहती थी। फिर योग जिसे मेरे पति ब्रेंट की वजह से मैंने अपनाया। योग मेरी जिंदगी में आंतरिक शांति लेकर आया। ये एक ऐसा सफर है, जो शब्दों से कहीं बढ़कर रहा है।' उन्होंने कहा है कि ये फैसला इंडस्ट्री के निर्माताओं को भी बता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naagin actress Aashka Goradia quits acting she announced the reason behind
आशका गोराडिया - फोटो : Insatagram- @aashkagoradia

आशका ने आगे कहा कि 'मैं जब जिंदगी में मिली हर चीज देखती हूं तो मुझे खुशी होती है। मैं जिस रास्ते पर हूं। यह वह रास्ता है, जहां मेरे सपने हकीकत में बदलते हैं। आज एक बिजनेसवुमैन के तौर पर मेरे काम को पहचान मिल रही है और मुझे इसके लिए सराहना और अवॉर्ड्स भी मिले हैं। तो मैं इससे बहुत खुश हूं।'

विज्ञापन
Naagin actress Aashka Goradia quits acting she announced the reason behind
आशका गोराडिया - फोटो : Insatagram- @aashkagoradia

आशका गोराडिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में सीरियल 'अचानक 37 साल बाद' से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान सीरियल 'कुसुम' से मिली। इस शो में उन्होंने कुमुद का रोल निभाया था। इसके अलावा सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में भी काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed