टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री मौनी रॉय अपने फैंशन सेंस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस जो भी पहनी हैं, उसमें वह काफी खूबसूरत लगती हैं, फिर चाहे वो ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस, फैंस के मुताबिक मौनी रॉय पर सब कुछ अच्छा लगता है। लेकिन फैंस द्वारा इतना पसंद करने के बाद भी मौनी रॉय अपने फैशन की वजह से लोगों के निशाने पर आ ही जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है।
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे कुछ लोगों ने पसंद तो किया है लेकिन अधिकतर लोगों ने मौनी के अजीबोगरीब पोज पर कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में वह लेदर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ मौनी ने गले में काफी सारी चैन डाली हुई है, जिससे उन्होंने अपने लुक को काफी अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश की है।
2 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी अपने इस फोटोशूट की एक तस्वीर में खड़े होकर पोज दे रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह अजीब तरह से बैठी हुई है। फैंस को मौनी का यही स्टाइल समझ में नहीं आया है, जिस वजह से वह अब लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
3 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर तेजी से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने मौनी की तारीफ की है, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया है। कई यूजर्स उनकी इस तस्वीर में कमेंट कर रहे हैं, 'टॉयलेट में बैठी हो क्या।' इतना ही नहीं, कई यूजर्स ने मौनी की ड्रेस का भी मजाक उड़ाया है। यूजर्स ने सोशल मीडिय पर अभिनेत्री की ड्रेस को अजीब बताया है।
4 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी मौनी रॉय अपने आउटफिट की वजह से कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। कुछ समय पहले मौनी रॉय ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने स्कार्फ की तरह दिखने वाला एक टॉप पहन लिया था। एक्ट्रेस की ये ड्रेस भी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई थी, जिस वजह से मौनी को काफी ट्रोल किया गया था।
5 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : Instagram
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो, मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।