लॉकडाउन में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से टीवी धारावाहिकों और फिल्मों की शूटिंग जारी करने के आदेश मिलने के साथ ही कई टीवी शो के बंद होने की खबरें आ रही हैं। इस कड़ी में अब टीवी शो 'पटियाला बेब्स' का नाम भी जुड़ चुका है। इस शो के मुख्य कलाकारों में से एक सौरभ राज जैन ने कहा है कि इस शो के बंद होने की खबर ने उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया है।
2 of 5
पटियाला बेब्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, चैनल की तरफ से लिए गए फैसले को वह प्रयोगात्मक ढंग से सोचते हैं और कहते हैं कि इसमें किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। शो के कलाकारों का हैरान रह जाना इसलिए भी लाजमी है क्योंकि इस शो को दर्शक पसंद कर रहे थे और टीआरपी के मामले में भी यह शो ठीक ठाक ही चल रहा था।
3 of 5
पटियाला बेब्स
- फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ राज कहते हैं, 'किसी भी शो का बंद होना या चालू होना हमारे हाथ में नहीं है। यह फैसला चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने मिल कर लिया है और हमें इसे मानना ही होगा। मुझे उन सभी लोगों के बारे में सोच कर दुख हो रहा है जो इस शो का हिस्सा थे। यह सिर्फ कलाकार और तकनीशियनों के बारे में नहीं है'।
4 of 5
पटियाला बेब्स
- फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ राज आगे कहते हैं, 'इस शो से जुड़े लाइटमैन, सेट दादा, मेकअप आर्टिस्ट, यह सभी अचानक से बेरोजगार हो गए हैं। लेकिन, इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। यह वक्त ही ऐसा है जिसमें हमें समझदारी से काम लेना होगा।' इस शो से पहले एकता कपूर ने भी अपने चर्चित शो 'नागिन' के चौथे सीजन को बंद करने का फैसला ले लिया है।
5 of 5
पटियाला बेब्स
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, वह इस शो के पांचवें सीजन के साथ फिर से वापसी कर रही हैं लेकिन हाल ही में हुए आर्थिक नुकसान के कारण वह इस शो के पुराने कलाकारों को वापस नहीं ले पाएंगी। इसके अलावा 'कार्तिक पूर्णिमा' और 'विद्या' जैसे शो पर भी ताला लग चुका है।
पढ़ें: कार्तिक आर्यन को नहीं पता इस शब्द का मतलब, दीपिका पादुकोण से पूछा- 'इसका मतलब ?'