एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने डांस शो डांस दीवाने में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि कभी-कभी उनके दोनों बेटे भी उन्हें अहमियत नहीं देते हैं। दरअसल उन्होंने यह तब कहा जब इस शो के एक प्रतिभागी किशन ने अपनी मां को अपनी एक प्रस्तुति समर्पित की।
{"_id":"5b41f4544f1c1b0f278b5358","slug":"madhuri-dixit-says-my-sons-take-me-for-granted-at-times-in-dance-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डांस शो में माधुरी ने खोली अपने बेटों की पोल, बोलते-बोलते आंखों से निकल गए आंसू","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डांस शो में माधुरी ने खोली अपने बेटों की पोल, बोलते-बोलते आंखों से निकल गए आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित
Trending Videos
madhuri dixit
किशन की प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया और सभी के आंखों में आंसू ला दिए। किशन ने अपने परफॉर्मेंस के बाद कहा कि 'मुझे अपनी मां के फोन को नजरअंदाज करने और उनको अहमियत नहीं देने का पछतावा है।'
Madhuri Dixit
इस पर माधुरी ने कहा कि मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगता है जब मेरे दोनों बेटे मुझे अहमियत नहीं देते हैं। मैं उन्हें बार-बार बुलाती रहती हूं लेकिन वो दोनों मेरी बात को अनसुना कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब मैं छोटी थी तो मैं भी ऐसा किया करती थी लेकिन अब मैं एक मां हूं तो मुझे पता है कि ऐसा करने पर कैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit
- फोटो : PTI
बता दें, माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अबोध' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। माधुरी ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया लेकिन शो में बतौर जज माधुरी हमेशा नजर आती रही हैं।
विज्ञापन
Madhuri Dixit
वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त के साथ नजर आने वाली हैं। ये जोड़ी 21 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म में सबसे पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन फरवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में कास्ट किया गया। इस फिल्म के जरिए करण जौहर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भी देना चाहते हैं।