{"_id":"5a44b91e4f1c1bf61b8b5744","slug":"luv-tyagi-wins-ignorance-task-against-contestants-in-bigg-boss-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: 'बैल बुद्धि' ने फिर किया ऐसा कमाल, घरवालों के साथ पड़ोसी भी हुए हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: 'बैल बुद्धि' ने फिर किया ऐसा कमाल, घरवालों के साथ पड़ोसी भी हुए हैरान
Thu, 28 Dec 2017 03:10 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
amarujala.com-written by: अरविंद
Updated Thu, 28 Dec 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Luv Tyagi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में हारते-हारते जीता ये कंटेस्टेंट एक बार फिर बाजी मार गया। जी हां हम बात कर रहे हैं घर में 'बैल-बुद्धि' के नाम से पहचान रखने वाले इस कंटेस्टेंट की जो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुआ है...
2 of 5
Luv Tyagi
पहले आपको बता दें कि बिग बॉस के घर सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले पड़ोसी बनकर दो दिन से ठहरे हुए हैं। लेकिन सभी सगे-संबंधियों को पड़ोसी घर में रखा गया है। सभी कंटेस्टेंट्स अपने परिजनों से तभी मिल पाएंगे जब वे टास्क में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसी के चलते सभी कंटेस्टेंट को बारी-बारी से तीन टास्क दिए।
3 of 5
Luv Tyagi
घर में पहला टास्क का नाम कॉमेडी टास्क था जिसमें हिना खान ने जबरदस्त कॉमेडी कर जीत हासिल की थी। इसके बाद खाना बनाने वाले टास्क में घर में रसोई संभालने वाली पूर्व 'अंगूरी भाभी' यानि कि शिल्पा शिंदे ने बाजी मारी। लेकिन तीसरे टास्क में घरवालों के होश ही उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Luv Tyagi
बता दें कि कंटेस्टेंट्स को तीसरे टास्क में बारी-बारी से किसी को नजरअंदाज करना था। यानि एक कंटेस्टेंट घर में सभी कंटेस्टेंट्स का ध्यान अपनी ओर खींचेगा अगर किसी कंटेस्टेंट ने कोई रिएक्शन दिया तो उस कंटेस्टेंट को एक अंक मिल जाएगा। इस टास्क में सबसे पहले बारी आई हिना की जो काफी हद तक अच्छा खेल खेलीं।
विज्ञापन
5 of 5
Luv Tyagi and Priyank
लेकिन जब खेल में बैल-बुद्धि कहे जाने वाले लव की बारी आई तो उन्होंने गजब ही ढा दिया। दरअसल, घरवालों का ध्यान खीचने के लिए लव ने ब्रा पहन ली जिससे उनके अंक बढ़ते ही गए। इस टास्क में उन्हें सबसे ज्यादा 13 अंक हासिल हुए। बता दें कि लव और प्रियांक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुए हैं लेकिन वोट के आधार पर लव अब भी प्रियांक से आगे चल रहे हैं। ऐसे में प्रियांक के घर जाने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।