29 जून 1982 को मुंबई में जन्मीं अभिनेत्री नौशीन अली सरदार आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें एकता कपूर के शो 'कुसुम' से घर घर में पहचान मिली थी। साल 2001 से 2005 तक चले सीरियल कुसुम में नौशीन ने कुसुम का किरदार निभाया था। जब नौशीन ने छोटे पर्दे पर कदम रखा था तब वो महज 18 साल की थीं। वहीं अब उनके लुक में बहुत बदलाव आ चुका है। कुसुम के अलावा वो 'काल चक्र', 'गंगा', 'बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा' जैसे कई शो में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'फियर फैक्टर', 'मिस्टर एंड मिस टीवी' जैसे कई रियलिटी शो में काम किया था।
कुसुम से घर घर मिली थी पहचान
एक इंटरव्यू में नौशीन ने बताया था कि, 'मैं मैच्योर रोल ही करती हूं, लेकिन ऑफस्क्रीन इसके बिल्कुल ही अलग हूं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मैं अब तक बड़ी ही नहीं हुई। अब भी जब जिंदगी की सच्चाई समझने की बात आती है तो ऐसा लगता है कि मैं बड़ी ही नहीं हुई हूं'। साल 2001 से अब तक नौशीन का चेहरा भी काफी बदल चुका है। नौशीन के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद कई तरह की खबरें सामने आईं थीं। ऐसा कहा गया था कि उन्होंने सर्जरी करवाई है, लेकिन नौशीन ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने सर्जरी जरूर कराई है लेकिन ये कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं है।
2 of 5
नौशीन अली सरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
नौशीन ने बताया था कि साल 2003 में वो एक हादसे का शिकार हो गई थीं। नौशीन ने कहा कि, 'दुर्घटना के चलते मेरे स्कल और कॉलर बोन में फ्रैक्चर हो गया था। मेरी नाक पर भी चोट थी जिसके कारण मुझे सांस लेने में दिक्कत होती थी। इसके बाद मुझे सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। यही वजह है कि मेरे लुक में बदलाव आ गया था। जब दर्शकों ने मुझे कुसुम में देखा था तो मेरी उम्र बहुत कम थी। हालांकि अब मैं एक महिला हूं'।
3 of 5
नौशीन अली सरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए नौशीन ने कहा कि, 'कुसुम सीरियल के वक्त मैं 18 साल की थी और करियर को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं थी। सेट पर सबसे बहुत हंसी मजाक करती थी।मुझे याद है जब एक बार मैंने हंसना शुरू किया तो अपने आप को रोक पाना मुश्किल हो गया था'।
4 of 5
नौशीन अली सरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
नौशीन ने बताया था कि उन्हें कुसुम से मिले फेम से परेशानी भी झेलनी पड़ी थी। उन्होंने कहा, 'लोग हमेशा सोचते हैं कि मैं कुसुम जैसी दिखूं लेकिन ये सच नहीं है। मैं जब कुसुम का रोल कर रही थी तब बहुत छोटी थी। सबसे बड़ी बात मुझे अपने रंग को सांवला दिखाने के लिए मेकअप करना पड़ता था। मेरे बाल भूरे रंग के थे और काले बाल दिखाने के लिए मुझे हैवी विग लगाना पड़ता था'।
5 of 5
नौशाद अली सरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
नौशीन कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर हुईं थीं, लेकिन फिर उन्होंने वापसी का मन बनाया। साल 2020 में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में बहुत से धार्मिक शोज को दर्शकों ने पसंद किया। इस पर बात करते हुए नौशीन ने कहा कि उन्हें मुस्लिम होने की वजह से एक धार्मिक शो में देवी का किरदार नहीं दिया गया था। नौशीन ने कहा कि, 'मुझे अच्छा इंसान बनने में भरोसा है। मैं काफी आध्यात्मिक हूं। मुझे कई रोल्स के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में मुझसे कहा गया कि वो मुझे नहीं ले सकते क्योंकि हिंदू किरदार निभाना था'।