फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kushal Tondon: हां, मिस्टर इंडिया के लिए मैंने फर्जी सर्टिफिकेट लगाया, कुशाल टंडन का सनसनीखेज खुलासा

Sat, 08 Jul 2023 10:15 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
Kushal Tondon Exclusive Interview with Amar Ujala barsaatein mausam pyaar ka Grasim Mr India
कुशाल टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लखनऊ में जन्मे कुशाल टंडन ने छोटे परदे पर जो नाम कमाया है, वह उनकी मेहनत और अपने पेशे के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अभिनय का प्रशिक्षण लेने वाले कुशाल मानते हैं कि अभिनय सीखा नहीं जा सकता। उनका नया धारावाहिक ‘बरसातें मौसम प्यार का’ सोमवार से शुरू हो रहा। कुशाल से ‘अमर उजाला’ की एक खास बातचीत।

Kushal Tondon Exclusive Interview with Amar Ujala barsaatein mausam pyaar ka Grasim Mr India
कुशाल टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छह साल बाद टेलीविजन पर आपकी वापसी हो रही है, इतना लंबा ब्रेक लेने की कोई खास वजह?
इसकी कोई योजना तो नहीं थी, बस ये हो गया। 2016 में मैंने धारावाहिक ‘बेहद’ में काम किया था ये शो 2017 के आखिर तक चला। 2018 में ही मैंने एकता कपूर की वेब सीरीज ‘हम’ की थी। 2019 में मैंने एकता कपूर की ही वेब सीरीज ‘बेबाकी’ की। 2020 में मैंने एक रेस्तरां मुंबई में खोला तो उसमें व्यस्त हो गया। इसके बाद कोविड आ गया। दो साल उसमें निकल गए। पिछले साल चोट लगने के कारण छह महीने बेड रेस्ट पर था।

इसे भी पढ़ें- Don 3: 'सालार' ने फेरा 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट डेट पर पानी? जानें अब कब होगा रणवीर सिंह की फिल्म का एलान

Kushal Tondon Exclusive Interview with Amar Ujala barsaatein mausam pyaar ka Grasim Mr India
कुशाल टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रेस्तरां कहां शुरू किया?
यहीं मुंबई में। छह हजार वर्ग फिट की जगह लेकर मैंने इसे शुरू किया था। अब तो ये बंद हो गया है लेकिन इसके चलते बहुत नुकसान हुआ। 14 लाख रुपये प्रति महीना तो इसका किराया था। डेढ़ साल कोविड में बंद रहने का मतलब था कि डेढ़ करोड़ रुपये तो मुझे किराये में ही खर्च कर देने पड़े। लेकिन, इसने मुझे जो सिखाया, उसका उपयोग मैं अब अपनी कंपनी के लिए करने जा रहा हूं। अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करने का इरादा है। इसके तहत हम फिल्में और वेब सीरीज बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushal Tondon Exclusive Interview with Amar Ujala barsaatein mausam pyaar ka Grasim Mr India
कुशाल टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लखनऊ की पृष्ठभूमि हिंदी मनोरंजन जगत में कितना मदद करती है?
लखनऊ में मेरी परवरिश हुई है। पढ़ाई मेरी सिंधिया स्कूल, ग्वालियर में हुई। मैं बोर्डिंग स्कूल का पढ़ा हुआ हूं तो इसके सबक मुझे संस्कृतियों के हिसाब से खुद को ढालने में मदद करते हैं। ग्वालियर के बाद मैं एक साल के लिए दिल्ली गया था। फिर मुंबई आ गया। मिस्टर इंडिया बन गया। उसके बाद न्यूयॉर्क चला गया फिल्म अकादमी से ग्रैजुएशन करने। एक्टिंग सीखने चला गया था।

विज्ञापन
Kushal Tondon Exclusive Interview with Amar Ujala barsaatein mausam pyaar ka Grasim Mr India
कुशाल टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

और कितना फर्क आया न्यूयॉर्क में अभिनय की पढ़ाई करने के बाद आपकी अदाकारी में?
मेरे हिसाब से कुछ खास फर्क नहीं आता। मेरा तो ये था कि चलो देखकर आते हैं कि क्या सिखाते हैं। मेरा यही मानना है कि एक्टिंग सीखी नहीं जा सकती। ये अंदर से आती है। आप किसी किरदार को अंदर से कितना महसूस कर पाते हैं, वही अदाकारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed