टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। मुंबई पुलिस ने उनके आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है, हालांकि आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन सुसाइड नोट से इस बात का पता चलता है कि उनके अपनी पत्नी से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे।
2 of 5
Chetan Hansraj
- फोटो : Twitter
इस बारे में कुशल के दोस्त और एक्टर चेतन हंसराज ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। चेतन ने बताया है कि कुशल पिछले कुछ समय से शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चलने के कारण तनाव में थे।
3 of 5
कुशाल पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में चेतन ने बताया है- 'उसने आत्महत्या ही की है। वह अपनी पत्नी से अलग होने के दुख से जूझ रहा था। साथ ही वह पिछले कुछ समय से बीमार भी था। मैंने हाल ही में उससे बात की थी। उसने बताया था कि वह इस वजह से काफी डिस्टर्ब है। चेतन ने आगे बता- 'मैंने कुशल को काफी समझाने की कोशिश की थी कि उसे इन सब परेशानियों से दुखी नहीं होना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मैंने कभी सोचा नहीं था कि वह ऐसा कोई कदम उठा लेगा।'
4 of 5
कुशाल पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के अनुसार, कुशल ने डेढ़ पन्नों के नोट में लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए। इसमें लिखा है, "मेरी संपत्ति का 50 प्रतिशत हिस्सा मेरे माता-पिता और बहन में बराबर बांट दिया जाए जबकि बचे हुए हिस्से को तीन साल के बेटे को दिया जाए।" इससे पता चलता था कि कुशल अपनी जिंदगी में परेशान थे।
5 of 5
कुशाल पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
कुशल हाल ही में टीवी सिरीज 'इश्क में मरजावां' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने सीआईडी, लव मैरिज, देखो मगर प्यार से, श... फिर कोई है, फ़ियर फैक्टर, कभी हां कभी ना जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया था। वह 2004 में आई फरहान अख़्तर की फिल्म लक्ष्य और 2007 में करन जौहर की फिल्म काल में भी दिखे थे।