मशहूर गायक कुमार सानू के गानों को लोगों ने बहुत इन्जॉय किया है। गायक ने 90 के दशक में हिंदी फिल्मों के लिए एक के बाद एक गाना गाया जो सुपरहिट साबित हुआ। दरअसल, सानू मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों के कई किस्सों को दर्शकों संग शेयर किया।
जब माफिया गैंग के लिए कुमार सानू ने दी थी पहली परफॉर्मेंस, पिता ने कर दी थी पिटाई
सानू ने शो में बोलते हुए बताया कि जब उनके पिता को उनकी पहली लाइव परफॉर्मेंस के बारे में पता चला तो वे बिलकुल भी खुश नहीं हुए थे। गायक ने बताया कि ''मैंने अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस माफिया गैंग के सामने रेलवे ट्रैक पर दिया था, उस दौरान मुझे कुछ हिंदी गाने सुनाने के लिए कहा गया था, उस वक्त वहां पर लगभग 20 हजार से भी ज्यादा लोग मौजूद थे, मैंने उनके सामने डर-डरकर गाना गाया और डांस भी किया था लेकिन मैं बहुत खुशनसीब निकला कि उन लोगों को मेरा गाया गाना पसंद आ गया।'
A post shared by Kumar Sanu (@kumarsanuofficial) on
गायक ने आगे बताया कि जब इस परफॉर्मेंस के बारे में उनके पिता को पता चला तो वह बहुत गुस्सा हुए और उनकी पिटाई तक कर डाली। कुमार सानू ने बताया कि उनके पिता एक रूढ़ीवादी परिवार से हैं और जब उनको पता चला कि उनके बेटे ने माफिया गैंग के सामने गाना गया है तो उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया साथ ही यह भी कहा कि गाना गाने का यह कोई तरीका नहीं है।
A post shared by Kumar Sanu (@kumarsanuofficial) on
बता दें कि कुमार सानू के सिंगिंग करियर में एक से एक हिट सॉन्ग दर्ज है। उन्होंने म्यूजिक कम्पोजर नदीम-श्रवण संग महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी के लिए गाने गाए थे जो सुपरहिट साबित हुए और आज भी लोगों को पसंद आते हैं। इसके बाद कुमार सानू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सानू ने अपने गानों से लगभग तीन दशक तक फिल्मी दुनिया पर कब्जा जमाए रखा। इस दौरान उन्होंने कई हिट सॉन्ग गाए जिसमें एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, मेरी महबूबा, दिल है कि मानता नहीं, तुम्हें अपना बनाने की कसम, ये काली काली आंखें, लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता और लड़की बड़ी अंजानी है जैसे गाने शामिल हैं।