टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक क्रिस्टल डिसूजा ने अपने 13 साल के करियर में अलग-अलग अंदाज से टीवी प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया है। क्रिस्टल का कभी सास के साथ तो कभी बहन के साथ तालमेल दर्शकों को बहुत पसंद आया, जिसके चलते लोगों से उन्हें बेइंतहा प्यार मिला। उन्होंने जितना अच्छा प्रदर्शन गंभीर किरदारों में किया, उतना ही अच्छा प्रदर्शन कॉमेडी में भी किया, जिसके लिए उन्हें गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनके सबसे अच्छे किरदारों से मिलवाते हैं।
इन 5 किरदारों से क्रिस्टल डिसूजा ने बनाया छोटे पर्दे पर दबदबा, जन्मदिन पर जानिए इनकी करियर कहानी
किरदार : किंजल पांडे
धारावाहिक : कहे ना कहे (2007-08)
जब क्रिस्टल कॉलेज में थीं, तभी उन्हें एकता कपूर के इस शो में मुख्य भूमिका में काम करने का मौका मिला। यह कहानी एक ऐसी लड़की किंजल की थी, जो प्यार और शादी के सपने देखती है, लेकिन किसी और ढंग से। किंजल की मां उनके सपनों को साकार करने में उनका पूरा साथ देती है। किंजल की जिंदगी तब बदल जाती है जब कनव (करण हुक्कू) और किंजल एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
किरदार : जीविका चौधरी
धारावाहिक : एक हजारों में मेरी बहना है (2011-13)
दो बहनों के प्यार और एक-दूसरे पर मर मिटने की चाह पर आधारित इस शो ने क्रिस्टल को टीवी पर पहचान दिलाने के काम किया। इस धारावाहिक के बाद क्रिस्टल लोगों के जेहन में जीविका बन गईं। अपने समय में यह शो बहुत लोकप्रिय हुआ और जीविका एक संस्कारी बहु और बहन के रूप में सबके दिल में उतर गईं। निर्माता इस शो को बंद नहीं करना चाहते थे लेकिन कहानी में आगे मुख्य कलाकारों ने माता पिता का किरदार निभाने से मना कर दिया था।
किरदार : साक्षी
धारावाहिक : एक नई पहचान (2013-14)
बहनों के बाद क्रिस्टल ने सास और बहू के बीच एक और प्यार का ताना बाना बुना। यह शो नारी शक्ति और साक्षरता की बात करता है। साक्षी (क्रिस्टल डिसूजा) की सास शारदा (पूनम ढिल्लों) बहुत अच्छे से घर संभालती थी, लेकिन अनपढ़ होने की वजह से उसे उसका पति बहुत बेज्जत करता था। ये सब देखकर साक्षी से रहा न गया और उसने अपनी सास की जिंदगी को संवारने के फैसला किया। यह कहानी जज्बात से भरी हुई है।
किरदार : रैना शर्मा
धारावाहिक : ब्रह्मराक्षस- जाग उठा शैतान (2016-17)
फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'जानी दुश्मन' और पश्चिमी परीकथा 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' से काफी हद तक मिलते जुलते इस धारावाहिक का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के अंतर्गत किया। रैना (क्रिस्टल डिसूजा) अपने दोस्त ऋषभ (अहम शर्मा) के साथ अपनी सबसे अच्छी दोस्त राखी की शादी में जाते हैं, जहां एक राक्षस आकर दुल्हन को उठाकर ले जाता है। उस राक्षस से बदला लेने के लिए रैना और ऋषभ भी शादी करने की योजना बनाते हैं। क्रिस्टल इस शो में बहुत साहसी महिला के रूप में नजर आईं।