{"_id":"5e3890e6fc833e725d267493","slug":"krishna-abhishek-wants-to-leave-the-kapil-sharma-show-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा का शो छोड़ना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, सबके सामने खुद बताई ये वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा का शो छोड़ना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, सबके सामने खुद बताई ये वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 04 Feb 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
The Kapil Sharma Show
- फोटो : Sony TV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा जब सुनील ग्रोवर के बिना अपना शो 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 वापस लेकर लौटे तो लोगों को लगा कि ये ज्यादा लंबा नहीं चल पाएगा। लेकिन सुनील की जगह कृष्णा अभिषेक को रिप्लेस किया गया तो फिर से इस शो में कॉमेडी की बाहर आ गई। कृष्णा और कपिल की जुगलबंदी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है। लेकिन कृष्णा अब कपिल का शो छोड़ना चाहते हैं।
2 of 4
द कपिल शर्मा शो में सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगर आपको लग रहा है कि कृष्णा और कपिल के बीच कोई लड़ाई-झगड़ा हुआ है तो ऐसा बिलकुल नहीं है। दरअसल हाल ही में सैफ अली खान, आलिया फर्नीचरवाला और तब्बू अपनी फिल्म जवानी जानेमन का प्रमोशन करने कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान सपना के गेटअप में कृष्णा ने कहा कि वो ये शो छोड़ना चाहते हैं।
3 of 4
द कपिल शर्मा शो में जवानी जानेमन की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा ने सैफ अली खान से कहा कि वो कपिल शर्मा शो छोड़कर उनके बेटे तैमूर अली खान की नैनी बनना चाहते हैं। कृष्णा ने ये भी कहा कि तैमूर के साथ उनके पिता का भी बहुत ध्यान रखेंगे। सपना के इस जोक पर कपिल और सैफ सहित सभी लोग हंसने लगे। इससे पहले जब करीना कपूर इस शो में आईं थीं तो कृष्णा ने उन्हें भी यही ऑफर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Krishna Abhishek
- फोटो : sony tv
बता दें कि कपिल शर्मा का ये सीजन टीआरपी में काफी आगे रहा है। हालांकि इसमें कई बार उतार-चढ़ाव भी होते हैं लेकिन अपने कॉमेडी से शो के सभी कलाकार लोगों का दिल जीत ही लेते हैं। कपिल और कृष्णा के बीच एक वक्त पर काफी मनमुटाव भी था लेकिन फिर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। कृष्णा अक्सर कपिल की तारीफ करते हुए नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।