बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन सात लेकर आ रहे हैं। ये चैट शो दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस शो में बॉलीवुड जगत के सितारे नजर आते हैं, जिनसे करण जौहर ऐसे-ऐसे सवाल करते हैं, जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। लेकिन ये भी सच है कि समय-समय पर करण जौहर का यह चैट शो लोगों के निशाने पर आया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि 'कॉफी विद करण सीजन 7' का भी बायकॉट किया जा रहा है। दावा है कि शो का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं सच।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों ने किया बायकॉट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर के चैट शो की शूटिंग जून के महीने में शुरू होगी और इसमें बॉलीवुड के नए कपल्स को बुलाया जाएगा। इस खबर के आने के बाद ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस शो का बायकॉट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने ट्विटर पर ये जरूर लिखा है कि वह इस शो का बायकॉट करेंगे। वहीं, इस चैट शो से जुड़ी रिपोर्ट सामने आने के बाद लोगों का यह भी कहना है कि करण जौहर एक बार फिर ए लिस्टेड कलाकारों को आगे ला रहे हैं।
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : social media
ट्विटर पर ट्रेंड की ये है सच्चाई
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के खिलाफ बातें जरूर कीं। लेकिन सोशल मीडिया पर बवाल जैसी स्थिति नहीं बनी और ना ही ट्विटर पर 'कॉफी विद करण बायकॉट' जैसा कुछ ट्रेंड हुआ। बल्कि ज्यादातर फैंस इस शो में आने वाले कलाकारों के नाम जानना चाहते हैं।
4 of 4
रणबीर- आलिया
- फोटो : social media
ये सेलेब्स आ सकते हैं शो में नजर
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के चल रहे शेड्यूल को खत्म करने के बाद, करण अपने चैट शो पर काम शुरू करेंगे। शो के इस सीजन में अक्षय कुमार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और कई अन्य सेलेब्स दिखाई दे सकते हैं। 'मिशन मजनू' के साथ रश्मिका मंदाना भी हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं। ऐसे मे अभिनेत्री भी 'कॉफी विद करण' में आ सकती हैं। इसके अलावा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी 'कॉफी विद करण सीजन 7' में अपनी पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।