{"_id":"59e4ca724f1c1bc8678b633b","slug":"know-why-mallika-dua-zakir-khan-and-hussain-are-sacked-from-akshay-kumar-s-comedy-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाली मल्लिका दुआ हुईं 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से बाहर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाली मल्लिका दुआ हुईं 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से बाहर
Tue, 17 Oct 2017 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार के चेहरे के सहारे पूरे 9 साल बाद कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' ने वापसी की थी, लेकिन टीआरपी की दौड़ में पिछड़ने और और ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर न खींच पाने के कारण शो के जजों पर गाज गिर चुकी है।
2 of 5
शो के प्रमोशन से लेकर शुरुआती कुछ एपिसोड्स तक नजर आने वाले कॉमेडिन जाकिर खान, मल्लिका दुआ और हुसैन दलाल को जज की कुर्सी से हटाया जा रहा है। इनकी जगह बॉलीवुड के दो बड़े चेहरे लेंगे, अगली स्लाइड में जानिए उन 2 जजों के बारे में...
3 of 5
the_great_indian_laughter_challenege
इन तीनों की जगह बॉलीवुड एक्टर श्रेयश तलपड़े और साजिद खान लेंगे। मेकर्स ने ऐसा इन दोनों के कॉमेडी शोज के मामले में अनुभव और स्टार अट्रेक्शन को ध्यान में रखते हुए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में साजिद ने कहा- शो को इसी तरह से प्लान किया गया था। उन तीनों को ऑडीशन करा के शो के कंटेस्टेंट्स को चुनना था और यह काम किया जा चुका है। दूसरी स्तर पर श्रेयश को और मुझे अक्षय कुमार के साथ मिलकर शो को जज करना था जो कि अब हम कर रहे हैं। उन्होंने मेंटर्स का काम किया है और अब हम जजों का काम करेंगे'।
विज्ञापन
5 of 5
मल्लिका दुआ और जाकिर खान यू ट्यूब और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म में कॉमेडी की दुनिया में बड़ा नाम हैं। युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय भी हैं, इसी को देखते हुए इन दोनों को अक्षय के साथ शो में लाया गया था। भले ही शो के मेकर्स इन्हें रिप्लेस किये जाने के पीछे जो भी दलील दें लेकिन सच तो यही है कि शो की लो टीआरपी ने ही इन तीनों की छुट्टी करवाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।