{"_id":"59e594204f1c1bd7538b7e05","slug":"kaun-banega-crorepati-season-9-to-go-off-air-this-week-big-b-get-emotional","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू
Tue, 17 Oct 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 इस बार काफी धमाकेदार रहा। कई लोगों ने तो सिर्फ हॉटसीट पर पहुंचकर अपनी ख्वाहिशों को पूरा किया तो कई लोगों ने 50 लाख रुपये का पुरस्कार जीता। पूरे सीजन में सिर्फ एक महिला रहीं जिन्होंने कोई धनराशि नहीं जीती और वहीं जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजुमदार ने इस सीजन में 1 करोड़ रुपये जीते और इस सप्ताह की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन ने अपने फैन्स को एक ऐसी खबर बताई जिसके बारे में कहते हुए उनके आंसू निकल गए।
KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू
2 of 5
दरअसल बिग बी ने अपने फैन्स को बताया कि इस सप्ताह के अंत तक केबीसी समाप्त हो जाएगा। इस शुक्रवार यानि 20 अक्टूबर को केबीसी 9 का अंतिम एपिसोड प्रसारित होगा। इस बात की घोषणा के बाद खुद बिग बी भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें केबीसी होस्ट करने में बहुत आनंद मिलता है और ये उनके लिए अतुल्य है।
KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू
3 of 5
इस बार के केबीसी सीजन 9 में तो उनका जन्मदिन भी मनाया गया जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वो खेल के दौरान ऑनकैमरा भावुक हो गए थे।
KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू
4 of 5
आपको बता दें कि 23 अक्टूबर 2017 से सोनी टीवी पर केबीसी 9 की जगह 'हासिल' और 'एक दिवाना था' सीरियल की शुरुआत होगी। ये दोनों सीरियल केबीसी की जगह लेंगे। 'हासिल' सीरियल से एक्टर जायद खान टेलीविजन पर अपना डेब्यू करेंगे। वो पिछले काफी समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू
5 of 5
वहीं कलर्स चैनल पर 'बिग बॉस 11' की भी शुरुआत हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद टीआरपी के अनुसार केबीसी ने सलमान खान के बिग बॉस को पछाड़ दिया और आगे बढ़ती रही। फिलहाल इसके समाप्त होने का समय आ गया है और दर्शक इसे जरूर मिस करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।