फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gehana Vasisth: जानिए कौन हैं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ, एडल्ट वीडियो के मामले में क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 11:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 08 Feb 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Know About Actress Gehana Vasisth who Arrested By Crime Branch For Shooting And Uploading Adult Videos On Website
gehana vasishth - फोटो : social media

'गंदी बात' फेम अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को हाल ही में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। गहना के ऊपर एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट कर अपलोड करने का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि गहना वशिष्ठ इससे पहले भी कई बार सुर्खियों में रही हैं। उनका विवादों से पुराना नाता है। कई बार उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। आइये आपको भी बताते हैं कौन हैं ये अभिनेत्री गहना वशिष्ठ..

Know About Actress Gehana Vasisth who Arrested By Crime Branch For Shooting And Uploading Adult Videos On Website
गहना वशिष्ठ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है। गहना ने कई विज्ञापनों के साथ ही हिंदी और तेलुगु सिनेमा में अपनी प्रतिभा दिखाई है। गहना कई बार पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। उनके एक फोटोशूट की वजह से उनके साथ मारपीट भी की गई थी।

Know About Actress Gehana Vasisth who Arrested By Crime Branch For Shooting And Uploading Adult Videos On Website
GEHANA VASISTH - फोटो : self

साल 2020 में गहना वशिष्ठ उस समय सुर्खियों में आईं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गहना ने इस वीडियो में अपनी कमर के नीचे तिरंगा लपेटा हुआ था और इसी के साथ वो काफी इरॉटिक अंदाज में पोज दे रही थीं। ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर काफी खलबली मच गई थी। जिसके बाद मुंबई में कुछ लोगों ने गहना के साथ मारपीट भी की थी। इस वीडियो पर गहना ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ये वीडियो उनके किसी दोस्त ने अपलोड किया है। हालांकि इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट भी माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Actress Gehana Vasisth who Arrested By Crime Branch For Shooting And Uploading Adult Videos On Website
Gehana Vasisth - फोटो : Social Media

वहीं 2019 में गहना वशिष्ठ शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गहना कई घंटों से लगातार बिना कुछ खाए- पीए शूटिंग कर रही थीं। जिसके चलते वो बेहोश हो गईं और उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। गहना कई दिनों तक अस्पताल में बेहोश रही थीं। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें इलाज मिलने में कुछ मिनट की देरी हो जाती तो उनका बचना मुश्किल था।

विज्ञापन
Know About Actress Gehana Vasisth who Arrested By Crime Branch For Shooting And Uploading Adult Videos On Website
Gehna

बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी की बेव सीरीज 'गंदी बात' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक 'बहनें' में काम किया था। गहना वशिष्ठ अब तक करीब 70-80 विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। साथ ही 30 साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर क्रिकेट वर्ल्डकप 2015 में योगराज सिंह और अतुल वासन के एक शो को भी होस्ट किया था। उनके इस शो को फैंस का भरपूर प्यार भी मिला था।

पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी सावंत पर भड़के सलमान खान, बोले- 'तु्म्हारा एंटरटेनमेंट नहीं चाहिए, निकल जाओ...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed