टेलीविजन के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के बीते सीजन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस शो का नया सीजन शुरू करने वाले हैं। यह शो शुरूआत से ही दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक रहा है। शो की थीम और इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स द्वारा किए जाने वाले स्टंट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। शो के12वें सीजन के शुरू होने की खबर के साथ ही अब दर्शक इसमें शामिल होने वाले कलाकारों के नाम जानने को उत्सुक हैं।
2 of 5
फैजल शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैसू अब 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन में डेयरिंग स्टंट करते नजर आएंगे। शो का हिस्सा बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए फैजल ने कहा कि “सोशल मीडिया सुपर-स्टार होने से लेकर अब खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने तक, यह एहसास अपने आप में अद्भुत है।
3 of 5
राजीव अदातिया और एक्ट्रेस चेतना पांडे
- फोटो : Social media
उन्होंने आगे कहा कि एक्शन के सुपरस्टार, रोहित शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करना और उनकी सलाह के तहत रोमांच का प्रदर्शन करना एक अलग एहसास है। मैं इस सीजन में मिलने वाले रोमांच और एक्शन के लिए तैयार हूं।" इससे पहले आई रिपोर्ट में शो में शामिल होने वाले दो और कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए थे। रोहित शेट्टी के इस शो में बिग बॉस 15 में अपने प्रदर्शन के दर्शकों का मनोरंजन करने वाले राजीव अदातिया और एक्ट्रेस चेतना पांडे बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं।
4 of 5
खतरों के खिलाड़ी 11
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में जल्द ही शुरू की जाएगी। खबरों की मानें तो शो के प्रतियोगी मई के आखिरी हफ्ते में होस्ट रोहित शेट्टी के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। शो कथित तौर पर प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस साल होने वाले शो के इस सीजन में टेलीविजन जगत के कई मशहूर कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। टीवी कलाकारों के साथ-साथ इस शो में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट भी नजर आने वाले हैं।
5 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : सोशल मीडिया
खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस शो में प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट भी नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी स्टार एरिका फर्नांडीस, ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा, शिवांगी जोशी, कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस सृति झा भी इस बार केकेके में नजर आएंगी। यह शो इस साल जून से टेलीविजन पर प्रसारित होने की उम्मीद है।