कुछ ही दिनों पहले शुरू हुआ टीवी का सबसे चर्चित स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 12वां सीजन शुरुआत से ही चर्चाओं में रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स की फाइट को लेकर तो कभी शो से हुए एविक्शन्स को लेकर सुर्खियां बटोरता रहा है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ इसी तरह करते-करते अपने फिनाले तक आ पहुंचा है। बीते दिन मुंबई में शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स बड़ी शान से पहुंचे थे। इस एपिसोड में स्टंट के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स अपने डांस मूव्स भी दिखाते नजर आएंगे। शो का फिनाले दर्शकों के के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। इसके विजेता का नाम जानने के लिए भी काफी उत्सुक हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर 'खतरों के खिलाड़ी 12' के एक कंटेस्टेंट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह गाड़ी की चाबी के साथ नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन है यह कंटेस्टेंट..
2 of 4
खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रतिभागी
- फोटो : insta
दर्शकों के पसंदीदा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के फिनाले एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। यानी पर्दे के पीछे शो के विजेता का एलान हो चुका है, जिसके बाद से दर्शक अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के विजेता के रूप में पहले फैजल शेख यानी मिस्टर फैजू का नाम सामने आया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सामने आई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी के इस शो के विजेता इस बार तुषार कालिया हैं। यह हम नहीं सोशल मीडिया पर चल रहा ट्रेंड कह रहा है।
3 of 4
खतरों के खिलाड़ी 12
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी 12' के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ-साथ फैन पेज से यह साझा किया गया है कि तुषार ने ही ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही फिनाले एपिसोड की शूटिंग के बाद तुषार विजेता को दी जाने वाली कार की चाबी लिए पैपराजी के सामने आए, जिसके बाद उनके विनर होने की चर्चा जोरों पर चल रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह बात कितनी सच है कितनी झूठ यह तो अगले हफ्ते ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल चल रहे सोशल मीडिया ट्रेंड और इन तस्वीरों को देखकर तो यही लग रहा है कि तुषार ही इस बार के विजेता हैं।
4 of 4
खतरों के खिलाड़ी 12
- फोटो : Social media
टीवी पर प्रसारित हुए पिछले एपिसोड में दिखाया गया है कि 4 कंटेस्टेंट शो के फिनाले में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आपको बता दें कि तुषार कालिया पहले ही टिकट टू फिनाले के जरिए फाइनलिस्ट बन गए थे। उनके अलावा रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर और फैजल शेख टॉप 4 में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। अब अगले एपिसोड में खुलासा हो ही जाएगा की विजेता कौन रहा। 'खतरों के खिलाड़ी' के इस फिनाले में रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सर्कस’की स्टार कास्ट भी मौजूद रहेगी। यानी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ रणवीर सिंह और वरुण शर्मा भी 'खतरों के खिलाड़ी 12' में धमाल मचाते नजर आएंगे।