फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 11 : फिनाले की रेस से बाहर हुईं सना मकबूल, ये हैं टॉप 6 खिलाड़ी

Mon, 13 Sep 2021 08:33 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 13 Sep 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 sana makbul eliminated from the show, now these are top 6 players
सना मकबूल - फोटो : Instagram

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 जल्द ही अपने फिनाले तक पहुंच जाएगा। फिलाने की तरफ जैसे जेसे शो बढ़ रहा है, एक-एक कंटेस्टेंट्स धीरे-धीरे शो से बाहर होते जा रहे हैं। इस हफ्ते शो का सेमी फाइनल था, जिसमे दो लोगों को एलिमिनेट होना था। जहां एक ओर शनिवार के दिन अभिनव शुक्ला एलिमिनेट हुए वही रविवार के दिन सना मकबूल शो से बाहर हो गईं।



क्या था स्टंट?
रविवार के दिन हुए स्टंट में सना के साथ वरुण और श्वेता तिवारी थे। इस स्टंट मे तीनों को ट्रक पर स्टंट करना था। जहां दो ट्रक एक साथ चल रहे थे। जिसमें से एक ट्रक पर फ्लैग लगे थे और दूसरे पर उन्हें जाकर लगाना था। फ्लैग लगाने के लिए खिलाड़ी को कूदकर दूसरे ट्रक पर जाना था। सबसे पहले वरुण ने इस स्टंट को शानदार तरीके से किया। फिर सना गई, जिन्हें इस स्टंट को करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आखिर में श्वेता गई जिन्होंने ये स्टंट अच्छे से परफॉर्म किया।

khatron ke khiladi 11 sana makbul eliminated from the show, now these are top 6 players
वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण रहे सबसे आगे
इस स्टंट को करने के दौरान वरुण सबसे आगे रहे, उन्होंने 12 फ्लैग निकाले। श्वेता ने 7 फ्लैग और सना ने सिर्फ तीन फ्लैग निकाले।

khatron ke khiladi 11 sana makbul eliminated from the show, now these are top 6 players
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी ने की तारीफ
रोहित ने सना की तारीफ करते हुए कहा कि सना शो में सबसे कम बोलती थीं लेकिन वह कई बार ऐसे स्टंट कर जाती थीं जिसे देखकर मैं भी चौंक जाता था। उसका यहां तक आना डिसर्व करता था। वहीं सना ने भी रोहित शेट्टी को हमेशा सपोर्ट करने के लिए थैंक यू कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 sana makbul eliminated from the show, now these are top 6 players
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं टॉप 6
टिकट टू फिनाले जीतने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी पहले से ही फिनाले में अपनी जगह बना चुकी हैं। अब अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी उनका साथ देने के लिए फिनाले में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 sana makbul eliminated from the show, now these are top 6 players
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram

25-26 सितंबर को होगा फिनाले
रिपोर्ट्स के अनुसार शो का फिनाले 25 और 26 सितंबर को होगा। वहीं 'टिकट टू फिनाले' दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed