बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी जगत के मशहूर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। ये सीजन शुरू से ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। एक तरफ जहां आम लोगों की दिलचस्प कहानी दर्शकों तक पहुंच रही है तो वहीं हर शुक्रवार को एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इस शो में अब तक बहुत से सितारे आ चुके हैं। वहीं इस बार खास एपिसोड में जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी पहुंचे।
सुनील ने सुनाया बेहद दिलचस्प किस्सा
दोनों ही सितारों ने बिग बी के साथ जमकर मस्ती की और 25 लाख रुपये भी जीते। इसके साथ ही शो में बहुत की दिलचस्प बातें भी हुईं जिनसे दर्शक अंजान थे। दरअसल सुनील शेट्टी ने बताया कि वो अमिताभ बच्चन से पहली बार फिल्म डॉन के सेट पर मिले थे। उस वक्त सुनील की उम्र बहुत कम थी और अमिताभ को देखकर वो हैरान रह गए थे।
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ को अपनी और उनकी पहली मुलाकात का किस्सा बताते हुए सुनील ने कहा कि, 'मुंबई में मेरे घर के पास आपकी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। मैं वहां कुछ बच्चों के साथ पहुंचा था लेकिन क्रू हमें अंदर नहीं आने दे रहे थे। उस वक्त आपने उन लोगों से कहा था कि बच्चों को क्यो रोक रहे हो, आने दो। हम आठ साल के रहे होंगे जब हमने आपसे मुलाकात की'।
3 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : Social Media
आगे सुनील ने कहा कि, 'जाते हुए आपने मुझे नंबर भी दिया था'। अमिताभ ने पूछा कि- तब आपने मुझे कॉल क्यों नहीं किया? इस पर सुनील ने कहा कि, 'सर कॉल नहीं कि क्योंकि भगवान से बात तो वैसे कोई नहीं कर सकता'। बिग बी इस पर एक दम हैरान रह गए और रोकते हुए कहा कि, 'अरे ऐसे थोड़ी बात करते हैं'।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही अमिताभ ने कहा कि, 'एक बार ऐसे ही सेट पर उनकी एक शख्स से मुलाकात हुई थी जिसने कहा था कि कभी मौका मिले तो फोन करिएगा। ऐसे में जब दो तीन दिन बाद मैंने उन्हे फोन किया तो उन्होंने फोन उठाया। मैंने जब अपना परिचय दिया तो शख्स ने मानने से इनकार कर दिया क्योंकि उसे लगा कि उसके साथ मजाक हो रहा है'।
5 of 5
केबीसी 13
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य वीडियो में जैकी श्रॉफ अमिताभ बच्चन को उस समय का किस्सा याद दिलाते हुए नजर आए जब वो दोनों साथ में चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और उस दौरान नन्हें अभिषेक और श्वेता बच्चन भी उस दौरान अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ वहीं पर मौजूद थे। जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब वो अमिताभ बच्चन से उनका ऑटोग्राफ लेने जा रहे थे तो अभिषेक ने उन्हें रोक दिया था। ऐसी ही ये शाम अपने साथ ढेरों किस्से लेकर आई जो फैंस को काफी पसंद आए।