टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को हर सीजन दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। इन दिनों टीवी पर इस शो का 13वां सीजन प्रसारित किया जाएगा। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। शो में कई कंटेस्टेंट्स अलग- अलग मकसद से इस शो का हिस्सा बनते है। कई बार कंटेस्टेंट शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मिलने तो कई बार अपने किसी सपने को पूरा करने की चाहत लिए हॉटसीट पर बैठे नजर आते हैं।
KBC 13: इस सीजन अभी तक 7 करोड़ नहीं जीता कोई कंटेस्टेंट, बिग बी ने पूछे ऐसे सवाल कि छूटे पसीने
सनोज राज
इस सीजन में बिहार के सनोज राज पहले करोड़पति बनें। शो में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक करोड़ रुपये की राशि तो जीत ली, लेकिन वह सात करोड़ रुपये के सवाल पर अटक गए। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा था कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉल पर 1 रन बनाकर प्रथम श्रेणी का अपना सौंवा शतक पूरा किया था?
इसके जवाब में चार विकल्प के तौर पर बका जिलानी, सी रंगाचारी, गोगुमल किशनचंद और कंवर राय सिंह दिए गए और सही जवाब था गोगुमल किशनचंद।
बबीता ताड़े
महाराष्ट्र की रहने वाली बबीता ताड़े इस साल की दूसरी करोड़पति बनीं। इस शो में 1 करोड़ रुपये की राशि जीतने के बाद वह सात करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। बिग बी ने उनसे पूछा कि इनमें से किस राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे जाकर भारत के राष्ट्रपति बने? इसके विकल्प थे राजस्थान, बिहार, पंजाब और आंध्र प्रदेश और सही जवाब बिहार था।
गौतम कुमार झा
शो के तीसरे करोड़पति बने बिहार के गौतम कुमार झा। 7 करोड़ रुपये की धनराशि के लिए उनसे पूछा गया था कि डरबन, प्रिटोरिया और जोहानिसबर्ग में 20वीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापित तीनों फुटबॉल क्लब का क्या नाम था? इसके ऑप्शन थे- ट्रुथ सीकर्स, नॉन-वायलेंट्स, पैसिव रजिस्टर्ड और नॉन-कोऑपरेटर्स। इसका जवाब था पैसिव रजिस्टर्ड।
अजीत कुमार
इस सीजन के चौथे करोड़पति भी बिहार से ही रहे। अमिताभ बच्चन ने अजीत कुमार से एक करोड़ रुपये जीतने के बाद 7 करोड़ का सवाल पूछा। बिग बी ने पूछा कि 1 ही दिन में दो अलग-अलग टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो अर्धशतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर कौन हैं? इसके विकल्प दिए थे- नवरोज मंगल, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद शहजाद और शाकिब अल हसन। इसका जवाब था मोहम्मद शहजाद।