टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि शो में इस बार डिजिटल सलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस फॉलो किया जाएगा। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बुधवार यानी 12 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए तीसरा सवाल पूछा है।
KBC 13: राम और कृष्ण पर आधारित है केबीसी का तीसरा सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?
बुधवार को सोनी टीवी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं। बिग बी इसमें इस सीजन का तीसरा सवाल पूछते हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- सपनों की पहल को हमेशा एक ठोस नींव या बुनियाद की ज़रूरत होती है और इस नींव का पहला पत्थर है केबीसी का यह मंच। तो आइए, अपने सपनों को एक आधार दीजिए, हमारे आज के सवाल का जवाब देकर।
सवाल नंबर- 3: राम और कृष्ण इनमें से किस पौधे की दो प्रजातियां हैं?
जवाब के विकल्प:
A. बेल
B. सूरजमुखी
C. तुलसी
D. मेहंदी
Here is the 3rd question of the #KBC13 registrations. Pls send in your answers before 9 PM tomorrow @SonyTV @SrBachchan pic.twitter.com/ZedfxOmc9V
— SonyLIV (@SonyLIV) May 12, 2021
इस सवाल का सही जवाब c यानी तुलसी है। सही जवाब देने के लिए सोनीलिव वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।
कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी।