फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘केबीसी 12’ में पूछे गए एक सवाल पर कर्मवीर कंटेस्टेंट ने जताई आपत्ति, अमिताभ बच्चन ने दिया ये जवाब

Sat, 07 Nov 2020 02:17 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 07 Nov 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Kbc 12 amitabh bachchan show karmveer special anuradha kapoor and ratna pathak shah
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी

कौन बनेगा करोड़पति 12 में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ। जिसमें कर्मवीर अनुराधा कपूर शामिल हुईं। अनुराधा का साथ देने अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह भी आईं। अनुराधा की संस्था 'स्वयं' महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती है। शो में उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा पर बात की।

Kbc 12 amitabh bachchan show karmveer special anuradha kapoor and ratna pathak shah
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अनुराधा कहती हैं कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की शुरुआत एक सोच से शुरू होती है। इसमें शिक्षित और अशिक्षित होने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं देखा गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास मजदूरों की पत्नियां आती हैं तो वहीं बड़े बिजनेसमैन की बेटियां भी आती हैं।

Kbc 12 amitabh bachchan show karmveer special anuradha kapoor and ratna pathak shah
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

केबीसी 12 में अनुराधा बेहतरीन खेल दिखाते हुए 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। शो में पूछे गए एक सवाल पर अनुराधा ने आपत्ति जताई। अनुराधा से पहले एक सवाल पूछा गया जिसके बाद उन्होंने फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन ली थी। इसके लिए उन्होंने करेंट एंड वर्ल्ड अफेयर टॉपिक चुना था। उनसे जो सवाल पूछा गया था वह ओलंपियन फुटबॉलर चुन्नीलाल गोस्वामी से जुड़ा था। उनका निधन मई 2020 में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc 12 amitabh bachchan show karmveer special anuradha kapoor and ratna pathak shah
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

सवाल सुनने के बाद अनुराधा कहती है कि ये सवाल गलत है। ये सवाल करेंट में कैसे आ सकता है। जवाब में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि इनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में आपको जवाब देने के बाद पता चलेगा। अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा कि 'इस ओलंपियन फुटबॉलर ने अपने राज्य के लिए इनमें से कौन सा खेल खेला है?' सवाल के साथ ओलंपियन फुटबॉलर चुन्नीलाल गोस्वामी की तस्वीर दिखाई गई। इसका सही जवाब है- क्रिकेट। दरअसल चुन्नीलाल गोस्वामी का निधन हाल ही में हुआ है। इस वजह से यह सवाल करेंट की कैटिगरी में आ गया

विज्ञापन
Kbc 12 amitabh bachchan show karmveer special anuradha kapoor and ratna pathak shah
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

विवादों में ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार ने  अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पवार ने आरोप लगाया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक शो के दौरान मनुस्मृति व डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर पूछे गए सवाल ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed