फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: टीचर होकर भी अटके ये 6 कंटेस्टेंट, रामायण-क्रिकेट से जुड़े पूछे थे ये आसान सवाल

Wed, 30 Oct 2019 03:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Oct 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 these contestants who is teacher got difficulties in the show
kbc 11 - फोटो : social media

'कौन बनेगा करोड़पति 11' टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। अमिताभ बच्चन अपने रोचक अंदाज से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहते हैं। इस सीजन में ऐसे कई कंटेस्टेंट रहे जो पेशे से टीचर थे हालांकि वो आसान से सवाल का जवाब भी नहीं दे पाए। तो चलिए हम आपको ऐसे ही कंटेस्टेंट से रूबरू करवाते हैं।

kbc 11 these contestants who is teacher got difficulties in the show
केबीसी 11 - फोटो : sony

'केबीसी 11' में गुजरात के भावनगर की रहने वालीं बीनाबेन प्रवीणभाई राठौर हॉट सीट पर पहुंचीं। बीनाबेन कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को गणित और विज्ञान विषय पढ़ाती हैं। वो महज 1.60 लाख रुपये ही जीत पाईं। बीनाबेन ने इस सवाल पर क्विट कर लिया। हालांकि उन्होंने जवाब में एमएस धोनी का नाम लिया था लेकिन वो इसके लिए निश्चित नहीं थीं।
सवाल: बतौर कप्तान आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन हैं?
A. गौतम गंभीर
B. रोहित शर्मा
C. एमएस धोनी
D. शेन वॉर्न
जवाब: एमएस धोनी

kbc 11 these contestants who is teacher got difficulties in the show
kbc 11 - फोटो : social media

'केबीसी 11' में महाराष्ट्र के कल्याण की रहने वालीं अश्विनी भोसले ने दावा किया था कि वो सात करोड़ रुपये जीत लेंगी हालांकि केवल 1.60 लाख जीतने में कामयाब रहीं। अश्विनी बच्चों को सभी विषयों के ट्यूशन पढ़ाती हैं लेकिन वो दूसरी या तीसरी कक्षा के सवाल पर ही अटक गईं। 
यह सवाल था- इनमें से किसका मान सबसे अधिक है? 
A. 100-1
B. 200-111
C. 300-222
D. 400-333 
इस सवाल के जवाब के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसका सही जवाब था- '100-1'

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 these contestants who is teacher got difficulties in the show
Dipika Sharma and Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

'केबीसी 11' में ग्रेटर नोएडा की रहने वालीं दीपिका शर्मा आईं। दीपिका गणित की टीचर हैं। इस शो के दौरान दीपिका से बिग बी ने गणित से जुड़ा आसान सा सवाल पूछा लेकिन वह जवाब नहीं दे पाईं।
सवाल: 10 हजार पैसे में कितने रुपये होंगे। 
लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बाद दीपिका ने इसका सही जवाब 100 रुपये बताया।

विज्ञापन
kbc 11 these contestants who is teacher got difficulties in the show
केबीसी 11 - फोटो : सोनी

यूपी के हाथरस के रहने वाले अखिलेश कुमार अंबेेश से अमिताभ ने पूछा-
सवाल: किस ऐतिहासिक या पौराणिक पात्र के नाम पर श्रीलंका ने अपने पहले उपग्रह का नाम रखा?
A. कुबेर B. बुद्ध C. विभीषण D. रावण
इस सवाल का सही जवाब रावण है जबकि अखिलेश ने बुद्ध बताया। गलत जवाब की वजह से वो जीती हुई राशि भी हार गए और महज 3.20 लाख ही घर लेने जाने में कामयाब रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed