कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंचना हर किसी का सपना होता है लेकिन ऐसे कम ही होते हैं जिनके सपने साकार होते हैं। 24 अक्टूबर को ऐसा ही मौका मिला बंगलुरू के रहने वाले मंजूनाथ सेठ को। मंजूनाथ यूनिसेफ में कम्यूनिकेशन डेवलपर हैं। इससे पहले वो भारत पेट्रोलियम में काम करते थे।
मंजूनाथ गर्भवती महिलाओं को वैक्सिनेशन के बारे में जागरुकता लाने का काम करते हैं। अमिताभ बच्चन खुद भी यूनिसेफ से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम तो केवल ब्रांड एम्बेसडर बनकर चेहरा बने हुए हैं लेकिन असली मेहनत तो कार्यकर्ता करते हैं।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : file photo
शो के दौरान मंजूनाथ ने अपनेे एक खास हुनर को भी दिखाया। उन्हें सीटी बजाने में महारत है। अमिताभ बच्चन के सामने मंजूनाथ ने उन्हीं की फिल्म का एक गाना 'तेरे मेरे मिलन की ये रैना...' सुनाया। जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।
मंजूनाथ ने बेहतरीन खेल दिखाया और केवल एक लाइफलाइन का इस्तेमाल कर वो 11वें सवाल तक पहुंच गए। 11वां सवाल उनके सामने आया कि शीतकालीन ओलंपिक खेलों में शिवा केशवन ने किस खेल में 6 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है? इसके ऑप्शन थे- ल्यूज, स्केलेटन, एल्पाइन स्कीइंग, बॉब्सले।
5 of 5
kbc 10
- फोटो : file photo
मंजूनाथ ने इस सवाल के जवाब के लिए सबसे पहले जोड़ीदार लाइफलाइन का इस्तेेमाल किया। जब इसका जवाब उन्हें नहीं मिला तो फिफ्टी-फिफ्टी का इस्तेमाल किया। इस पर भी जब जवाब नहीं मिला तो आखिरी लाइफलाइन एक्सपर्ट की सलाह ली। इसके आगे वो बिना लाइफलाइन के 12.50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे।