फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: राजनीति से जुड़ा बिग बी का ये सातवां सवाल बदल सकता है आपकी किस्मत, क्या आप जानते हैं जवाब?

Mon, 17 May 2021 11:21 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 17 May 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Kaun banega crorepati 13 this seventh question based on politics can make you a step closer to hot seat
केबीसी 13ः अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

टीवी के लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन बहुत जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो के साथ एक बार फिर बिग बी छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं। वहीं मेकर्स इस सीजन को भी पहले के सीजन की तरह की मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। इस बार शो में डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया जा रहा है। बता दें कि 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए सोनी टीवी की तरफ से हर रोज एक वीडियो जारी किया जा रहा है जिसमे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बिग बी ने अब सातवां सवाल पूछा है। अगर आपको इसका सही जवाब पता है तो आपके लिए भी शो में एंट्री के रास्ते खुल सकते हैं।

Kaun banega crorepati 13 this seventh question based on politics can make you a step closer to hot seat
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

बिग बी के अब तक के छह सवालों के वीडियो सामने आ चुके हैं। वहीं सातवें सवाल के वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते दिख रहे हैं कि, 'इस सवाल का सही जवाब आपको आज रात 9 बजे से पहले भेजना होगा तो केबीसी रजिस्ट्रेशन में आज का सवाल जल्दी से नोट करिए'। 


Kaun banega crorepati 13 this seventh question based on politics can make you a step closer to hot seat
केबीसी 11 - फोटो : सोनी
सवाल नंबर 7- इनमें से किस राज्य में लगातार 'रावत' उपनाम वाले तीन मुख्यमंत्रियों ने कार्यभार संभाला है?

A-उत्तराखंड
B-हरियाणा
C-हिमाचल प्रदेश
D-झारखंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun banega crorepati 13 this seventh question based on politics can make you a step closer to hot seat
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

अब इस सवाल का सही जवाब देने वाला कोई भी शख्स हॉटसीट के बेहद नजदीक पहुंच सकता है। बिग बी के सवाल करते ही ये वीडियो यूजर्स के बीच वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स फौरन इसका जवाब दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार कोरोना के चलते बहुत सी चीजें बदली जरूर गई हैं लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शक इस शो को काफी पसंद करेंगे।

विज्ञापन
Kaun banega crorepati 13 this seventh question based on politics can make you a step closer to hot seat
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

वहीं अमिताभ बच्चन के होस्ट होने का भी मेकर्स को फायदा मिलेगा। बिग बी को केबीसी के होस्ट के रूप में काफी पसंद किया जाता है और दर्शक उनसे मिलने की चाह में भी इस शो को और ज्यादा पसंद करते हैं। हर साल लोग केबीसी के जरिए अपनी किस्मत बदलने और करोड़ों कमाने का प्रयास करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed