भोजपुरी सिनेमा के बाद टीवी सीरियल्स से नाम कमाने वाली रश्मि देसाई आजकल सुर्खियों में छाई रहती हैं। बिग बॉस 13 में भी उन्होंने खूब धमाल मचाया था। इसके बाद से ही वह लोगों की नजर में लगातार बनी हुई हैं और दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल भी हो रही हैं। इसके लिए वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अभिनेत्री आए दिन नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। खासकर रश्मि देसाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में खूब दिलचस्पी है। तभी तो वो सबसे ज्यादा यहीं सक्रिय रहती हैं। तरह- तरह की फोटोज और वीडियोज अपलोड कर अपने फैंस को वह इंटरटेन करती रहती हैं। इसको लेकर वह हमेशा चर्चा में भी बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कुछ और है।
PHOTOS: सोशल मीडिया पर धूम मचा रही रश्मि-राहुल की जोड़ी, शेफाली बग्गा समेत सेलेब्स ने की जमकर तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रश्मि देसाई की बिग बॉस 14 के फानलिस्ट और सिंगर राहुल वैद्य के साथ तस्वीरें देखी जी रही हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रश्मि देसाई और राहुल वैद्य दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहन रखे हैं और साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। अब फैंस ये सोच रहे हैं कि दिशा परमार की जगह राहुल रश्मि के साथ क्या कर रहे हैं।
तो हम आपको बता दें कि ये कोई निजी नहीं बल्कि किसी प्रोफेशनल वर्क प्रोजेक्ट की तस्वीरें हैं, जिसे रश्मि और राहुल साथ मिलकर कर रहे हैं। तस्वीर को देखकर तो यही कयास लगाया जा रहा है कि फैंस को जल्द ही दोनों कोई खास सरप्राइज दे सकते हैं। इनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।
इन फोटोज की खास बात ये है कि दोनों एक्टर्स ने एक जैसे आउटफिट पहन रखे हैं। गहरे रंग के कपड़ों में दोनों ही बेहद आकर्षक लग रहे हैं। रश्मि देसाई तो कहर ढा ही रही हैं, राहुल भी कहीं से कम नहीं लग रहे। कुर्ते में उनकी स्मार्टनेस देखते ही बन रही है।
वहीं, फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। प्रशंसकों के अलावा इंडस्ट्री के दोस्त और एक्टर्स भी दोनों की फोटोज को सराह रहे हैं। बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य के साथ घर की सदस्य रहीं देबोलीना भट्टाचार्जी ने दिल वाला इमोजी बनाया। अभिनेत्री शेफाली बग्गा भी इनकी फोटोज को देखकर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सकीं और लिखा ‘वाह’।