KBC13: आज रात से शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति', लाइफलाइन के साथ ही होंगे कई बदलाव
पॉपुलर रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 13 आज से शुरू हो रहा है। इस शो को एक बार फिर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आएंगे। इस सीजन का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉपुलर रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 13 आज से शुरू हो रहा है। इस शो को एक बार फिर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आएंगे। इस सीजन का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के इस सीजन में काफी बदलाव किए गए हैं। खास बात ये है कि इसमें ऑडियन्स पोल लाइफलाइन फिर देखने को मिलेगी, जिसे कोरोना महामारी की वजह से हटा दिया गया था।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देख सकेंगे शो
इससे पहले कोरोना की वजह से सीजन 12 में दर्शकों को स्टूडियो में आमंत्रित नहीं किया गया था। लेकिन इस सीजन में सीमित संख्या के साथ स्टूडियो में दर्शक भी नजर आएंगे। शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे से होगा। दर्शक इसे सोनी टीवी के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव एप पर भी देख सकेंगे। इसके साथ ही इसे जियो टीवी पर देखा जा सकेगा।
नए अंदाज में नजर आएगा केबीसी-13
इस बार शो में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। सीजन 13 में टाइमर का नाम बदलकर धुक-धुकी जी किया गया है। इसके अलावा फास्टेस्ट फिंगर को बदलकर फर्स्ट ट्रिपल टेस्ट कर दिया है। कंटेस्टेंट को तीन सही जवाब देने होंगे। इसके अलावा हफ्ते के आखिर में शानदार शुक्रवार होगा, जहां जानी-मानी हस्तियां शो में हिस्सा लेने पहुंचेंगी।
साल 2000 में हुई शो की शुरुआत
‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का रजिस्ट्रेशन इस साल मई से शुरू हुआ था। 20 साल पहले 2000 में शुरू हुए इस शो को पहले सीजन से ही मेगास्टार अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। सिर्फ सीजन 3 को उनकी जगह शाहरुख खान ने होस्ट किया था। लेकिन, किंग खान इस शो में अपना जादू नहीं चला सके। ऐसे में शो की टीआरपी में गिरावट के चलते बिग बी ही लगातार इस शो को होस्ट कर रहे हैं।