छोटे पर्दे के शो कसौटी जिंदगी के 2 में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री सोन्या अयोद्धया शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 12 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता हर्ष सिमोर से जयपुर में शादी की है। उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे।
कसौटी जिंदगी के 2 की अभिनेत्री ने की शादी, पालकी में बैठ पहुंची दूल्हे के पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया ने राजस्थानी लुक में हर्ष सिमोर के साथ सात फेरे लिए हैं। वह पालकी में बैठकर अपने होने वाले पति के पास पहुंची थीं। शादी के दिन सोनिया अयोद्धया ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ था।
A post shared by Parica Fan Club💜 (@parica_.madness) on
वहीं सोनिया अयोद्धया के पति यानी हर्ष सिमोर व्हाइट कलर की शेरवानी और यल्लो कलरी के साफे में नजर आए। अपनी शादी की ड्रेस में सोनिया अयोद्धया और हर्ष सिमोर काफी खूबसूत दिख रही थीं।
"Romeo Juliet? Nah,I Prefer Sonarsh! " @sonyaaayodhya @harshvardhansamor #harshwedsonya
A post shared by Sonyaa.Lover (@sonyaaxslays) on
सोन्या अयोद्धया और हर्ष सिमोर की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। उनकी शादी में कसौटी जिंदगी के 2 के कलाकार एरिका फर्नांडिस और शुभवी चोकसी भी पहुंची। ये दोनों अभिनेत्रियां सोन्या अयोद्धया की संगीत सेरेमनी में भी दिखाई दीं।
A post shared by Sonyaa.Lover (@sonyaaxslays) on
सोन्या अयोद्धया और हर्ष सिमोर की शादी की तस्वीरों को उनके फैन क्लब और दोस्तों ने भी सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। खुद सोन्या अयोद्धया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
A post shared by Sonyaa Ayodhya (@sonyaaayodhya) on
पढ़ें: शूटिंग सेट पर फूट- फूट कर रोई ये अभिनेत्री, आयुष्मान को लगाई मां ने डांट, पांच खबरें