टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' का जहां दर्शक इंतजार कर रहे हैं तो वहीं शो की मेकर्स एकता कपूर भी उनकी उत्सुकता को बढ़ा रही हैं। एकता आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो से जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है।
'कसौटी जिंदगी के 2' में एकता कपूर के साथ नजर आएंगे शाहरुख खान, इस दिन से शो होगा ऑन एयर
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ओके, अब मैं नए अनुराग और प्रेरणा के नाम की घोषणा कर रही हूं। ये मैं और शाहरुख खान हैं।' एकता ने ऐसा लिखकर सभी को एक बार तो कंफ्यूज कर दिया।
A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on
दरअसल शाहरुख खान ही 'कसौटी...' के किरदारों से दर्शकों को रूबरू करवाएंगे। इस वजह से भी एकता कपूर ने उनके साथ ये प्रोमो शूट किया है। इस शो में एरिका फर्नांडीस प्रेरणा का किरदार निभाएंगी तो वहीं पार्थ समथान नए अनुराग के रूप में नजर आएंगे।
खबरों की मानें तो कसौटी के रीमेक में कमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्पॉटब्वॉय के मुताबिक हिना खान इस शो की सबसे महंगी एक्ट्रेस होंगी। उन्हें एक एपिसोड के 2.25 लाख रुपये दिए जाएंगे।