फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की इस नई 'नागिन' को देखकर भूल जाएंगे मौनी रॉय को, आधी रात शूट हुआ प्रोमो

Tue, 17 Apr 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
karishma tanna naagin 3 promo shoot at midnight
Karishma Tanna

प्रोड्यूसर एकता कपूर का मच अवेटेड सीरियल 'नागिन 3' जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीरियल के दोनों पार्ट ने टीआरपी के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया था। अब इसके तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीसरे सीजन से एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 14 साल बाद फिर से एकता कपूर के साथ वापसी कर रही हैं। 

karishma tanna naagin 3 promo shoot at midnight
करिश्मा तन्ना

'नागिन' के लीड रोल के लिए करिश्मा तन्ना को चुना गया है। करिश्मा तन्ना ने प्रोमो के शूट के वीडियोज और तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। प्रोमो शूट के दौरान करिश्मा का नागिन लुक शानदार नजर आ रहा है। शेयर की गई तस्वीरों में करिश्मा का डस्की मेकअप लुक है।

karishma tanna naagin 3 promo shoot at midnight
नागिन

करिश्मा तन्ना ने शूटिंग लोकेशंस से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर नागिन में नजर आने वाले विराने मंदिर और हवेली का कॉन्सेप्ट नजर आ रहा है। प्रोमो के लिए करिश्मा ने देर रात तक शूट किया है। करिश्मा का आई मेकअप के साथ ट्राइबल ज्वैलरी का मिक्स शानदार दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karishma tanna naagin 3 promo shoot at midnight
mouni roy

'नागिन' सीरियल के दोनों सीरीज में मौनी रॉय और अदा खान लीड रोल में थीं। यहां तक की दोनों ही सीजन दर्शकों की पहली पसंद भी बने। कहा जा रहा है इस बार इस सीरियल में पहले से ज्यादा स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया। इसमें करिश्मा तन्ना के अलावा अनीता हसनंदानी लीड रोल में है हालांकि यह सीरियल कब से शुरू होगा इस बात की जानकारी नहीं मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed