फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असल जिंदगी में भी रॉयल लाइफ जीते हैं करण कुंद्रा, हर किरदार से जीता दर्शकों का दिल

Sun, 11 Oct 2020 08:40 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 11 Oct 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
Karan Kundra Birthday Know About Kitni Mohabbat Hai Actors Royal and Rich Lifestyle
करण कुंद्रा बर्थडे - फोटो : Instagram: @kkundrra

टेलीविजन जगत के हैंडसम और टैलेंटेड अभिनेता करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्तूबर 1984 को हुआ था। करण पंजाबी बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन फिर भी वो टेलीविजन जगत पर राज करते हैं। करण की फैन फॉलोइंग उनके पहले धारावाहिक से ही लगातार बढ़ती गई। पहले धारावाहिक में उनका फ्रेश फेस, कृतिका के साथ उनकी जोड़ी, सभी को बेहद भा गई। तभी से करण अपने चार्मिंग लुक्स से अपने फैंस को लगातार दीवाना बना रहे हैं। करण के जन्मदिन पर आपको बताते हैं कि वो असल जिंदगी में किस तरह की जिंदगी जीते हैं।

Karan Kundra Birthday Know About Kitni Mohabbat Hai Actors Royal and Rich Lifestyle
करण कुंद्रा, कृतिका कामरा - फोटो : फाइल फोटो

करण कुंद्रा का जन्म पंजाब के जालंधर में एक बिजनेसमैन परिवार में हुआ। करण ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई राजस्थान के अजमेर स्थित मेयो कॉलेज से की थी। इसके आगे वो अपनी एमबीए की डिग्री के लिए यूएसए चले गए। करण कुंद्रा व्यवसायिक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे तो उनका अपने फैमिली बिजनेस में जाना तय था। लेकिन साल 2008 में उनकी किस्मत पलटी और उन्हें इमेजिन टेलीविजन के धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' में किरदार ऑफर हुआ।

Karan Kundra Birthday Know About Kitni Mohabbat Hai Actors Royal and Rich Lifestyle
करण कुंद्रा - फोटो : फाइल फोटो

हालांकि करण ने कभी फिल्म इंडस्ट्री में जाने के बारे में सोचा भी नहीं था। लेकिन साल 2008 में करण कुंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत 'कितनी मोहब्बत है' से की। सीरियल में करण ने अर्जुन पुंज का मुख्य किरदार निभाया था। अर्जुन पुंज एक गुस्सैल बिजनेसमैन था। जो प्यार-मोहब्बत से नफरत करता है। इस किरदार को निभाने में करण इसमें पूरी तरह से रम गए थे। लोगों ने भी इस किरदार में उन्हें खूब पसंद किया। इसके बाद करण के करियर की गाड़ी लगातार आगे ही बढ़ती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Kundra Birthday Know About Kitni Mohabbat Hai Actors Royal and Rich Lifestyle
करण कुंद्रा - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद करण लगातार कई धारावाहिकों में नजर आए। धारावाहिक की सफलता और करण- कृतिका की जोड़ी की पॉपुलैरिटी देखते हुए इस धारावाहिक का दूसरा सीजन भी लाया गया। इसे भी दर्शकों का बेहद प्यार मिला। इसके अलावा करण फिल्मों में भी नजर आए। साथ ही उन्होंने कई रियलिटी शो में भी काम किया और लगातार कर ही रहे हैं। करण कुंद्रा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से भी रूबरू करवाते रहते हैं। करण की निजी जिंदगी भी बेहद लग्जीरियस है।

विज्ञापन
Karan Kundra Birthday Know About Kitni Mohabbat Hai Actors Royal and Rich Lifestyle
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : फाइल फोटो

सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट देखकर ही पता चलता है कि करण वाकई में असल जिंदगी में भी अर्जुन पुंज ही हैं। हालांकि असल जिंदगी में वो प्यार के मामले में अर्जुन से बिल्कुल विपरीत हैं। पहले ही धारावाहिक के बाद उनका नाम उनकी को-स्टार कृतिका के साथ जुड़ गया था। हालांकि दोनों ने कभी भी खुलकर इस बारे में बात नहीं की। इन दिनों करण का नाम वीजे अनुषा दांडेकर के साथ जुड़ रहा है। बीते दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं लेकिन दोनों ने इसे खारिज कर दिया था। बता दें कि छोटे पर्दे के साथ ही करण फिल्मों में भी सक्रिय हैं।

पढ़ें: शादी को लेकर ये हैं 'गिन्नी' और 'सनी' के विचार, विक्रांत हैं तैयार, यामी के लिए करना पड़ेगा इंतजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed