करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एलान किया कि जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस बीच अब 'नागिन' फेम अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने खुशखबरी दी है। अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की है।
‘नागिन’ फेम अनीता हसनंदानी ने प्रेग्नेंसी की खबर को किया कंफर्म, वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं
वीडियो में अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी डांस कर रहे हैं। आखिर में अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं, वहीं उनके पति रोहित उनके बेबी बंप पर किस (Kiss) कर रहे हैं। अनीता ने कैप्शन में दो हार्ट को जोड़कर तीसरा हार्ट बनाया है।
❤️+❤️=❤️❤️❤️ Love you @rohitreddygoa #gettingreadyforreddy
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on
पिछले कुछ समय से अनीता के प्रेंग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं लेकिन कपल इससे इनकार कर रहा था। यह चर्चा तब शुरू हुई जब रोहित ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अनीता को देखकर प्रशंसकों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। अनीता ढीले ढाले कपड़ों में दिखी थीं और उनका वजन भी बढ़ा हुआ था।
A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa) on
एक अन्य पोस्ट में अनीता ने रोहित के साथ तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'साल 2021 की ओर देख रही हूं। सुपर एक्साइटेड।' अनीता के इस कैप्शन को देख प्रशंसक उन्हें बधाइयां देने लगे लेकिन रोहित ने इन खबरों से इनकार किया। उस वक्त रोहित ने कहा था कि 'अरे, 2021 में वैक्सीन आ जाएगा ना। इसलिए।' रोहित के कमेंट पर अनीता ने लिखा, 'गुड वन बेबी।
गौरतलब है कि अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता 'नागिन 4' में दिखी थीं। अनीता कई बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर से उनकी खास दोस्ती है। वो बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं।