{"_id":"60305b3f0e7ba15801107232","slug":"kapil-sharma-shares-cute-photo-with-daughter-anayra-sharma-is-winning-the-hearts-over-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के साथ साझा की बेहद प्यारी फोटो, तेजी से हो रही वायरल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के साथ साझा की बेहद प्यारी फोटो, तेजी से हो रही वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 20 Feb 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी अपने प्रशंसकों को अपडेट देते रहते हैं। बीते दिनों कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपने बेटे को जन्म दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसी बीच कपिल शर्मा ने एक बेहद प्यारी फोटो साझा की है जो खूब वायरल हो रही है।
2 of 5
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी अनायरा के साथ एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है। तस्वीर में कपिल ने नन्हीं अनायरा को गोद में लिया हुआ है और दोनों कैमरे की तरफ हाथ दिखाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर कपिल के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा कई बॉलीवुड और टीवी सितारे भी कपिल और अनायरा की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
3 of 5
पत्नी और बेटी के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में अनायरा अपने पापा की तरह हूबहू नकल कर रही हैं। फोटो के साथ कपिल ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा 'गुड मॉर्निंग एवरीवन'। फोटो पोस्ट करने के दो घंटे के अंदर ही 1 लाख से ज्यादा व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं और ये लगातार बढ़ रहे हैं।
बता दें कि कपिल शर्मा 12 दिसंबर, 2018 को गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के एक साल बाद यानी 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने अनायरा का जन्म दिया। अब कपिल की पत्नी ने एक फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम जानने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडियाinstagram/kapilsharma
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि वे जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। इसपर काफी अफवाहें भी फैली थीं लेकिन बाद में कपिल ने खुशखबरी साझा करते हुए कहा था कि, 'ये एक बड़ी खुशखबरी है, अफवाहों पर ध्यान ना दें आप सिर्फ मेरे ऊपर विश्वास करें मैं नेटफ्लिक्स पर आ रहा हूं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।