{"_id":"585cf1784f1c1b1864e3c20c","slug":"kapil-sharma-leaves-behind-aamir-khan-in-the-forbes-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा
Fri, 23 Dec 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Dec 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी कॉमेडी के जरिए करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुके कपिल शर्मा दिनोंदिन सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। कॉमेडी के क्षेत्र में झंडे गाढ़ रहे कपिल शर्मा बेशक कमाई के मामले में शाहरुख, सलमान, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों से काफी पीछे हों लेकिन लोकप्रियता के मामले में कपिल शर्मा इन सभी से आगे निकल गए हैं।
कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा
2 of 5
ये दावा किया है फोर्ब्स मैग्जीन ने। फोर्ब्स ने100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की है जिसमें कपिल कमाई के मामले में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से काफी पीछे हैं लेकिन लोकप्रियता के मामले में वो काफी आगे निकल गए हैं। इस लिस्ट में उन्हें सातवां स्थान दिया गया है जबकि कमाई 30.17 करोड़ बताई गई है।
कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा
3 of 5
सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि कपिल ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा तक को पीछे छोड़ दिया है जो साल भर अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में रहीं। और तो और उन्होंने मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को भी पीछे छोड़ दिया। लोकप्रियता के मामले में आमिर 10वें पायदान पर हैं।
बता दें कि पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में कपिल का 27 स्थान था लेकिन इस बार उन्होंने काफी ऊंची छलांग लगाई है। वो पांचवी बार फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा
4 of 5
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतकर सुर्खियों में आए कपिल ने काफी वक्त तक 'कॉमेडी सर्कस' में काम किया और फिर 2013 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला जिसके अंतर्गत वो अपना कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' लेकर आए।
विज्ञापन
कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा
5 of 5
हालांकि कुछ वक्त बाद चैनल के साथ मतभेद के चलते उनका ये शो बंद हो गया और इसके बाद उन्होंने फिर से टीवी पर वापसी की अपने दूसरे शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए। ना सिर्फ ये शो काफी हिट हो रहा है बल्कि कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त हो गई है। टीवी के अलावा वो फिल्में भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।