फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले कॉमेडियन बने कपिल, लंदन में दिखा सबूत

Sat, 18 May 2019 01:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 18 May 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma honoured World book of Records London for most viewed stand up comedians
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के नाम नया खिताब जुड़ गया है। यह खिताब कपिल को विदेश में मिला है। इस बात की जानकारी खुद कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी ने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की। कपिल को यह अवॉर्ड मिलते ही उनके फैंस बेहद खुश हैं। 

Kapil Sharma honoured World book of Records London for most viewed stand up comedians
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए गिन्नी (Ginni Chatrath) ने लिखा- 'ढेर सारी शुभकामनाएं।' दरअसल, 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' लंदन में मिला है। इस अवॉर्ड के बाद कपिल भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन बन गए हैं। इस सम्मान को पाने के बाद कपिल काफी खुश हैं। यहां तक कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है। इससे पहले भी कपिल का नाम 'फोर्ब्स इंडिया' सेलिब्रिटी की टॉप 100 लिस्ट में शामिल हो चुका है। हालांकि वह बीते साल इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Congratulations 🎉🎉🎉 @kapilsharma & @ginnichatrath n all the kapilians♥♥ #Proudtobeyourfan #LoveYou #KeepShining #Celebrations

A post shared by GINNI.SHARMA.LOVERS (@ginnichatrath.lovers) on

Kapil Sharma honoured World book of Records London for most viewed stand up comedians
Kapil Sharma and Ginni Chatrath - फोटो : amar ujala

साल 2017 में कपिल शर्मा 48 करोड़ की कमाई के साथ 18वें नंबर पर थे। वहीं 2016 में 11 नंबर पर स्थान हासिल किया गया था। कपिल का शो 'द कपिल शर्मा' का दूसरा सीजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दोबारा ऑनएयर होते ही यह पहले स्थान पर आ गया था। अब इस शो की टीआरपी में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma honoured World book of Records London for most viewed stand up comedians
kapil sharma show - फोटो : social media

इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट की बात करें तो तो कपिल का शो एक नंबर और नीचे खिसक गया है। कपिल का शो 'द कपिल शर्मा' पिछले हफ्ते 7वें नंबर पर था लेकिन अबकी बार एक नंबर और नीचे पहुंच गया। हाल ही में कपिल के शो को लेकर सुनील ग्रोवर का बड़ा बयान आया था। 'भारत' के प्रमोशन के दौरान जब सुनील ग्रोवर से कपिल के शो को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'इस बात को लेकर मेरी सलमान खान से भी बात हो चुकी है, मुझे लेकर वह अपनी सलाह दे सकते है। पर कुछ लागू नहीं कर सकते हैं।'

विज्ञापन
Kapil Sharma honoured World book of Records London for most viewed stand up comedians
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram

इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कहा - 'वह वो शो नहीं देखते हैं जिनमें वह नहीं होते हैं।' आपको बता दें, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के रिश्तों में तब से खटास आ गई जब प्लेन में दोनों के बीच हाथापाई की खबरें आई थीं। कपिल शर्मा कई बार सुनील ग्रोवर के सामने अपने शो का हिस्सा बनने का प्रस्ताव रख चुके हैं। हालांकि बात नहीं बन पाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed