फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये रिश्ता' की सास समेत ये सात टीवी कपल मनाएंगे पहला करवाचौथ, एक हैं रीवा की राजकुमारी

Thu, 17 Oct 2019 07:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 17 Oct 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath to Parul Chauhan Tv stars first Karva Chauth 2019
Mohena Kumari Singh and Parul Chauhan - फोटो : file photo

17 अक्टूबर को ना केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि टेलीविजन के कई सारे सितारे भी शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाएंगे। इस सितारों में  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सास से लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सुहासी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री शामिल हैं। यहां तक कि कॉमेडी किंग की पत्नी भी शादी के बाद पहला करवाचौथ का व्रत मनाएंगी। जानिए शादी के बाद कौन से टीवी सितारे अपना पहला करवाचौथ मनाएंगे। 

Kapil Sharma Ginni Chatrath to Parul Chauhan Tv stars first Karva Chauth 2019
Parul Chauhan married - फोटो : Instagram

पारुल चौहान-चिराग ठक्कर 
बिदाई' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली अभिनेत्री पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। इन दोनों ने बीते साल 12 दिसंबर को शादी की थी। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार्स शामिल हुए थे। शादी के बाद पारुल का यह पहला करवाचौथ है। पारुल आखिरी बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नजर आई थीं। इस सीरियल में पारुल ने कार्तिक गोयनका की मां और नायरा की सास का किरदार निभाया था।

Kapil Sharma Ginni Chatrath to Parul Chauhan Tv stars first Karva Chauth 2019
sharad malhotra - फोटो : file photo

शरद मल्होत्रा-रिप्सी भाटिया
टीवी के पॉपुलर अभिनेता शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) ने फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) से इस साल 20 अप्रैल को शादी की थी। इन दोनों ने सबसे पहले गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म की थी। शरद और रिप्सी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। शरद घोड़ी चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने गए थे। शरद ने अपनी बरात में डांस भी किया था। शादी के बाद रिप्सी का यह पहला करवाचौथ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath to Parul Chauhan Tv stars first Karva Chauth 2019
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ अपने होमटाउन में शादी की थी। शादी के बाद कपिल ने रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी जिसमें बॉलीवुड और टेलीविजन की कई हस्तियां आई थीं। शादी के बाद ही कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो' से भी कमबैक किया। गिन्नी इस वक्त गर्भवती हैं। शादी के बाद गिन्नी का यह पहला करवाचौथ होगा। 

विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath to Parul Chauhan Tv stars first Karva Chauth 2019
Pooja Ghai weeding - फोटो : instagram

पूजा घई-नौशीर
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) सीरियल से जुड़ी एक अभिनेत्री ने इस साल लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ दूसरी शादी रचा ली। शादी करने की जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैंस को दी थी।  इस एक्ट्रेस का नाम पूजा घई (Pooja Ghai) है। पूजा घई ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सुहासी का रोल निभाया था। पूजा घई ने लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं जिसके बाद शादी का फैसला लिया। दूसरी शादी के बाद पूजा का यह पहला करवाचौथ होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed