{"_id":"5da551268ebc3e93d62b176b","slug":"kapil-sharma-charges-1-crore-rupee-for-each-episode-of-kapil-sharma-show-udit-narayan-reveal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए लेते हैं कितने करोड़, उदित नारायण ने खोल दिया राज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए लेते हैं कितने करोड़, उदित नारायण ने खोल दिया राज
Tue, 15 Oct 2019 04:42 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल शर्मा जल्द ही पिता बनने वाले हैं । हाल ही में उन्होंने पत्नी गिन्नी चतरथ के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं । कपिल शर्मा अपने शो को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं । हाल ही में उनके शो में उदित नारायण पहुंचे । साथ में उनके बेटे आदित्य नारायण भी थे । इस शो में उदित ने कपिल की एक दिन की फीस के बारे में बताया ।
udit narayan
- फोटो : social media
अगर आप रेगुलर शो देखते हैं तो आपको पता होगा कि कपिल हर सेलेब्रिटी से उनकी इनकम पूछते हैं । फिर हर कोई इसे मजाक में लेते हुए जवाब देता है । लेकिन जब उदित नारायण शो में आए तो उन्होंने यहां कपिल शर्मा की फीस का खुलासा कर दिया ।
Kapil Sharma
- फोटो : instagram
उदित नारायण ने बताया कि कपिल शर्मा अपने एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 1 करोड़ रुपये लेते हैं । जब उदित नारायण शो में आते हैं तो वो कपिल को उनकी फीस को लेकर चिढ़ाना शुरू कर देते हैं । साथ ही उन्होंने कपिल के स्ट्रगलिंग के दिनों को याद करते हुए कुछ रोचक किस्से बताए । कपिल सच में 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं या नहीं, इस बारे में पता नहीं चल पाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma
- फोटो : social media
शो में आदित्य नारायण भी अपने पैरेंट्स के बारे में काफी कुछ रिवील करेंगे । यहां उदित नारायण की लव लाइफ के बारे में भी दर्शकों को पता चलेगा । बता दें कि उदित नारायण की पत्नी दीपा एक एयर होस्टेस थीं । दीपा से शादी करने के लिए उदित को काफी पापड़ बेलने पड़े ।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा का शो लगातार 40 हफ्तों से प्रसारित हो रहा है । पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 2.3 पॉइंट थी । इस रेटिंग के साथ ये शो 6ठे नंबर पर पहुंच गया । हर बार की तरह कुंडली भाग्य, कुमकुम भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है.. पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए हैं ।