{"_id":"5c10bd28bdec2241891ede9c","slug":"kapil-sharma-and-ginni-chatrath-wedding-live-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा के फैंस शादी की हर रस्म ऐसे देख सकेंगे Live, बोले- 'पूरे इंडिया को आना है'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा के फैंस शादी की हर रस्म ऐसे देख सकेंगे Live, बोले- 'पूरे इंडिया को आना है'
Wed, 12 Dec 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा आज अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी के सात फेरे लेंगे। इसी के साथ कपिल के घर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार को कपिल के कई करीबी दोस्त और वीआईपी गेस्ट जालंधर पहुंचे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : you tube
प्री वेडिंग सेरेमनी में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुरपहुंचे और खूब एन्जॉय किया। इसके अलावा कपिल के घर जागरण का भी आयोजन हुआ। जिसमें ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम ने अपने आवाज के जादू से समां बांध दिया।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : amar ujala
कपिल शर्मा और गिन्नी की ये शादी जालंधर के होटल क्लब कबाना में हो रही है। शादी सिख रीति रिवाज से होगी। कपिल ने करीबियों को तो शादी में बुलाया ही है, साथ ही अपने फैंस का भी खास ख्याल रखा है। जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज चाहे वो दीपिका हों या प्रियंका अपनी शादी को बेहद निजी रखा, वहीं कपिल की शादी को फैंस लाइव देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
कपिल शर्मा की शादी के लाइव वीडियो के लिए यूट्यूब पर के9 नाम से एक चैनल बनाया गया है। बता दें कि कपिल शर्मा के प्रोडक्शन कंपनी का नाम के9 है। कपिल की शादी को लाइव देखने के लिए एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। जिसमें कपिल के खास दोस्त चंदन प्रभाकर कहते हैं कि 'कपिल की शादी में सभी को जरूर आना है। पूरे देश को न्यौता है।' कपिल की शादी लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
शादी के बाद कपिल शर्मा 14 दिसंबर को होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे। साथ ही दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। जिसमें बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज को न्यौता दिया जाएगा। 14 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में कपिल शर्मा की ओर से वडाली नाइट रखी गई है। बताया जा रहा है कि इस मौके पर गायक लखविंदर वडाली और उनके पिता पूरन शाह वडाली कव्वालियों से समा बांधेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।