सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस की प्रशंसक काम्या पंजाबी भी इस सीजन की दीवानी हैं। हर साल शो के प्रतिभागियों पर अपनी ईमानदार राय रखने के लिए मशहूर अभिनेत्री ने अपने एक्स हैंडल पर कंवर ढिल्लों की आलोचना की है। आलोचना करने के पीछे का कारण यह है कि उन्होंने अभिनेत्री को प्रपोज करने के बारे में एलिस कौशिक के बयान को स्पष्ट करने के लिए इंटरव्यू दिया था। आइए जानते हैं कि काम्या पंजाबी ने क्या कहा है।
Bigg Boss 18: एलिस कौशिक के बॉयफ्रेंड पर भड़कीं काम्या पंजाबी, शादी का वादा कर मुकरने पर बोलीं- इज्जत रख लेते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:12 AM IST
सार
Kamya Punjabi: अपने एक्स हैंडल पर काम्या ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि कंवर को शो में एलिस के बयानों के बारे में साक्षात्कार नहीं देना चाहिए था। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन