टीवी सीरियल 'कहता है दिल' से अपना करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अब मां के रोल में नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें वो स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
टीवी की इस 'मां' ने शेयर की बिकिनी में फोटो और पोस्ट में लिखा- 'मुझे कोई शर्म नहीं'
काम्या ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, 'मेरी गलती, मेरा चुनाव, कोई पछतावा नहीं।' आजकल सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर आसानी से ट्रोल हो जाते हैं। इसलिए काम्या ने पहले ही उन्हें आगाह कर दिया।
काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में वह प्रीतो का किरदार निभाती रही हैं। इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
My mistakes My Choices No Regrets 🤘🏼 pic.twitter.com/3gi0sp39w1
काम्या अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वो प्रत्यूषा बनर्जी के काफी करीब थीं और उनके निधन के बाद सारी कानूनी कार्रवाई में अपना सहयोग दिया था। उनकी मौत की गुत्थी आज भी सवालों के घेरे में है। प्रत्यूषा की दूसरी बरसी पर काम्या ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था।