फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. हाथी मौत की मौत पर भावुक हुए जेठालाल, कही यकीन न होने वाली बातें

Tue, 10 Jul 2018 08:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
jetha lal shocked over Dr Haathis demise
JETHALAL

मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद के निधन की वजह से टीवी की दुनिया में सन्नाटा पसर गया है। हर कोई उनके निधन की खबर सुनकर सदमे में है। कवि कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से सोमवार को हुआ था। उनके साथ इस शो में को-स्टार और लीड रोल निभाने वाले दिलीप जोशी अब तक इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। 


 

jetha lal shocked over Dr Haathis demise
d
कवि कुमार को याद करते हुए उन्होंने कहा है कि मैं इस खबर को सुनकर दुखी और सदमे में हूं। फिलहाल मैं लंदन में अपने परिवार के साथ हूं। जब ये घटना हुई, मुझे टीम मेंबर्स के फोन आने लगे। मैं अभी तक यकीन ही नहीं कर पा रहा कि वो हमारे बीच नहीं रहे। दिलीप ने कवि कुमार को एक बेहतरीन एक्टर और इंसान बताया साथ ही उन्होंने उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का लाफिंग बुद्धा के नाम से नवाजा। 

 
jetha lal shocked over Dr Haathis demise
Disha Vakani
शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी इन दिनों काफी लंबे वक्त से इस सीरियल से दूर हैं। लेकिन अपने सह-कलाकार के अचानक निधन की खबर सुनकर अपने आप को संभालना मुश्किल हो रहा है। इस बीच उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा - 'इस पर यकीन करना मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jetha lal shocked over Dr Haathis demise
Disha Vakani
दिशा ने आगे कहा - 'वह अच्छे इंसान थे। परदे के पीछे और आगे वह एक समान थे। यहां तक कि मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान वह अक्सर गुलाब जामुन लेकर आते थे। जब से यह खबर सुनी है खुद को संभाल नहीं पा रही।' इसके साथ ही शो के लीड एक्टर जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी ने भी शोक व्यक्त किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed