टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का शो 'बेपनाह' भले ही दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है लेकिन उनका एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जेनिफर इस वीडियो में प्रीति जिंटा के एक गाने पर डांस करती दिख रही हैं।
'बेपनाह' की इस एक्ट्रेस का डांस करते हुए Video Viral, प्रीति जिंटा को भी दे रहीं टक्कर
जेनिफर विंगेट इस वीडियो में एक्ट्रेस सुरवीन चावला के साथ सुपरहिट सॉन्ग 'पिया पिया' पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' का ये सॉन्ग अपने दौर के हिट गानों में से एक है।
A post shared by Bepanaah_colors_show (@bepanaah_colors_sho) on
आपको बता दें कि ये वीडियो सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का है जिसे उस वक्त शूट किया गया था। शो में सुरवीन चावला और जेनिफर विंगेट ने बहनों का रोल निभाया था। जिसमें जेनिफर 'स्नेहा' और सुरवीन 'कसक' के रोल में थीं।
जेनिफर इन दिनों कलर्स के शो 'बेपनाह' में नजर आ रही हैं हालांकि ये शो उम्मीद के मुताबिक दर्शकों को उतना रास नहीं आ रही है। वहीं सुरवीन वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आती हैं हाल ही में वो अनुराग कश्यप के साथ एक शॉर्ट फिल्म में दिखी थीं।