बिग बॉस 12 में एक बड़ा बदलाव हुआ है जिसका पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में ऐलान हुआ था। सलमान खान ने यह ऐलान किया था कि अब शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड शुरू होगा। ऐसे में आज यानी शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड है और घर से किसी की छुट्टी हो जाएगी। लेकिन इस बार भी घर में डबल एविक्शन होगा। गौरतलब है कि पिछले वीकेंड का वार में कोई बाहर नहीं हुआ था...तो आइए जानते हैं कौन होगा इस हफ्ते घर से बेघर...
बिग बॉस: घर से बेघर हुईं ये 2 हसीनाएं, एक ने 65 साल के ब्वॉयफ्रेंड संग ली थी शो में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस हफ्ते के अंत तक मेघा धाड़े और जसलीन मथारू का पत्ता साफ हो जाएगा। जसलीन ने शो में अपने 65 साल के ब्वॉयफ्रेंड और भजन सम्राट अनूप जलोटा संग चौंकाने वाली एंट्री ली थी। इस जोड़ी को विचित्र जोड़ी की लिस्ट में डाला गया था। वहीं, बिग बॉस मराठी की विनर मेघा ने वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में कदम रखा था। इस दौरान उनके साथ टीवी एक्टर रोहित सुचांती ने भी शो में दस्तक दी थी।
#EXCLUSIVE AND #CONFIRMED
— The Khabri (@TheKhbri) December 6, 2018
Fisrt Only On #TheKhabri
Megha and Jasleen
Have Been Eliminated from The house!
Rt 🔃 If HAPPY
Like 💟 If SAD
इस हफ्ते हुए स्कूल बस लक्जरी बजट टास्क की सफलता को देखते हुए प्राइजमनी पूरी हो गई है और इसी के साथ घर की नई कैप्टन सुरभि राणा को चुन लिया गया है। ऐसे में बिग बॉस 12 के विजेता का नाम घोषित होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। फिलहाल घर में श्रीसंथ, दीपिका, दीपक, जसलीन, करणवीर, रोहित, मेघा, सोमी, रोमिल और सुरभि को मिलाकर 10 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। वहीं, सुरभि ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर शो के टॉप 5 में जगह बना ली है। लेकिन अब खबर आ रही है कि खिताबी जंग के लिए ये दो दावेदार रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
वहीं, द खबरी के पब्लिक मीटर और रियलिटी चेक सर्वे के मुताबिक रोमिल चौधरी और दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 के खिताबी जंग के दो दावेदार बताए जा रहे हैं। वोट के आधार पर दीपिका और रोमिल में टाइटल के लिए आखिरी जंग होगी। वहीं, रोमिल के बाद श्रीसंथ और फिर करणवीर बोहरा का नाम सामने आ रहा है।
बता दें कि टास्क के अंत में रोहित, सोमी और सुरभि ही बस में बचे थे। लेकिन सोमी के भी टास्क से बाहर होने के चलते रोहित और सुरभि इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बन गए थे। लेकिन बताया जा रहा है कि सुरभि ने रोहित को मात दे कैप्टेंसी हासिल कर ली है और सीधे फाइनल में पहुंच गई हैं। वह फाइनल के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गई हैं।