दीपिका पादुकोण और सलमान खान की जोड़ी को एक साथ देखने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दीपिका इस सप्ताहांत बिग बॉस में नजर आने वाली हैं। फिल्म छपाक के अपने हीरो के साथ मिलकर दीपिका ने यहां एक खेल भी खेला और खेल भी ऐसा कि इसने बिग बॉस के इतिहास में एक नया करिश्मा कर दिखाया है।
बिग बॉस 13: शो में पहुंचकर दीपिका ने तोड़े सारे कायदे कानून, सीरियल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकएंड का वार के इस बार के एपीसोड में दीपिका अपने सह कलाकार विक्रांत मैसी के साथ बिग बॉस के घर पहुंच रही हैं। दोनों ने मिलकर बिग बॉस के प्रतिभागियों के साथ एक अनोखा खेल भी खेला। ये खेल हैं फिल्म जुमानजी – द नेक्स्ट लेवल जैसा यानी इसमें एक प्रतिभागी को दूसरे प्रतिभागी की तरह एक्टिंग करके दिखानी है।
शो के इस एपीसोड की शूटिंग के दौरान मौजूद रहे सूत्र बताते हैं कि शो की शूटिंग के दौरान बिग बॉस के प्रतिभागियों को दो टीमों में बांट दिया गया। टीम ए में रश्मि, सिद्धार्थ, पारस, माहिरा और असीम रियाज हैं। दूसरी टीम में विशाल, मधुरिमा, शहनाज, आरती और शेफाली को रखा गया। दोनों को कुछ दिलचस्प परिस्थितियां दी गईं जिनके मुताबिक उन्हें एक्टिंग करके दिखानी थी। सबसे दिलचस्प रहा टीम बी को रश्मि और सिद्धार्थ के बीच हुई चाय फाइट के सीक्वेंस को फिर से करके दिखाने के लिए मिला टास्क। दीपिका ने टीम बी को विजेता घोषित किया।
और, इसके बाद बिग बॉस के सेट पर जो हुआ वो बिग बॉस के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। दीपिका ने आनन फानन विजेताओं को एक इनाम का ऐलान कर दिया और ये इनाम है दीपिका के साथ टीम बी को बिग बॉस के घर से बाहर निकलने का मौका। टीम बी ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और दीपिका के साथ बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर खूब मस्ती की।
पढ़ें: "उरी" की रिलीज को एक साल हुआ पूरा, टीम ने कुछ इस तरह बयां की अपनी भावनाएं