टीवी के रियलिटी शोज में इनाम देने और लेने का सिलसिला अक्सर चलता रहता है। प्रतियोगियों की प्रस्तुति से खुश होकर शो के जज आमतौर पर तारीफों के साथ प्रतियोगी को कुछ उपहार स्वरूप भेंट भी कर देते हैं। लेकिन इस बार 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर कुछ अलग ही देखने को मिला, जब शो की एक प्रतियोगी रुतुजा के माता पिता ने शो की जज मलाइका अरोड़ा को एक पैठनी साड़ी और एक नथनी उपहार स्वरूप भेंट की।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा की इस पूर्व अभिनेत्री को यह साड़ी इतनी पसंद आई कि वो इसकी तारीफ करते नहीं थकीं। उन्होंने फौरन इसे अपने कंधों पर ओढ़ लिया और अपनी सह-जज गीता कपूर को दिखाती रहीं। उन्होंने नथनी भी पहन ली, जिसके बाद वो किसी मराठी मुलगी से कम नहीं लग रही थीं।
3 of 5
Malaika Arora, Geeta Kapoor and Terence Lewis
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मलाइका ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, 'मुझे पैठनी साड़ी का गुलाबी रंग और यह नथनी वाकई बहुत पसंद आई। मैंने इससे पहले इस तरह का पारंपरिक परिधान नहीं पहना था। मुझे इसे पहनकर वाकई बहुत अच्छा लगेगा। इस प्यारे गिफ्ट के लिए मैं रुतुजा और उसके माता-पिता को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैंने उनसे वादा किया है कि मैं आने वाले किसी एपिसोड में इसे पहनूंगी।'
4 of 5
Malaika Arora, Geeta Kapoor and Terence Lewis
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मलाइका को देखते हुए गीता ने भी तुरंत कमेंट किया कि भारतीय परिधान और गहने मलाइका पर बहुत खूब लगेंगे। इस पर रुतुजा ने कहा, 'मैंने मलाइका मैम को ज्यादातर पश्चिमी सभ्यता के परिधान में देखा है। इसलिए मेरी मां और मैंने उन्हें कुछ अलग और पारंपरिक उपहार देने का फैसला किया। यही वजह है कि हमने उन्हें पैठनी साड़ी भेंट की है।'
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
बता दें कि इस वीकेंड टेलीविजन पर डांस का एक मुश्किल मुकाबला देखने को मिलेगा। डांस के इन मुकाबलों के जरिए इस शो को अपने बेस्ट 12 डांसर्स मिलेंगे, जो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का खिताब जीतने के लिए एक दूसरे को टक्कर देंगे।